लखनऊ :
UPI के माध्यम खाते से निकाले हजारों की नगदी, खोया गया था मोबाइल,दो महीने बाद एफआईआर दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके के तेलीबाग बाजार में समान की खरीदारी के दौरान एक ब्यक्ति का मोबाइल फोन कही गिर गया। ब्यक्ति जब घर पहुचा तो उसे पता चला तो काफी खोजबीन की और मोबाइल नही मिला। इसी बीच उसके यूपीआई के माध्यम से खाते से हजारों रुपए का लेन देन कर लिया गया। जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल को सूचना देते हुए स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी। पीजीआई पुलिस लगभग ढाई महीने बाद पीड़ित की तहरीर पर बीते 27 मई को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार यादव पुत्र पुत्तीलाल यादव निवास-589ख/836 द्वारिकापुरी तेलीबाग थाना पी०जी०आई० मे रहते है। पीड़ित के तहरीर के मुताबिक बीते दिनांक 20.03.2026 को अपने आफिस से घर वापस आ रहा था। तो प्रार्थी को तेलीबाग बाजार में सामान लेने के लिए उतरा और बाजार में सामान खरीदा सामान खरीदने के बाद जब घर पहुंचा तो अपनी जेब देखा तो प्रार्थी का फोन नहीं है तो प्रार्थी वापस कुछ दूर तक गया खोजबीन किया तो मोबाइल मिला नहीं प्रार्थी मो0नं0 94154XXXXX, 88877XXXXX दोनो सिम प्रार्थी के मोबाइल में लगे हुए थे, इसके बाद प्रार्थी के यूपीआई के माध्यम दिनांक 20.03.2026 व 21.03.2026 और 22.03.2026 को प्रार्थी के बैंक ऑफ बडौदा के खाता सं0 56630100009226 में 4665 रूपये था। उसके बाद प्रार्थी के यूपीआई से पैसा निकाला गया। और फिर डाला गया फिर निकाल लिया गया। प्रार्थी जब बैंक जाकर अपना खाता चेक कराया तो पता चला कि खाते से पैसे डाले गये और निकाले गये । प्रार्थी का बैंक बैलेन्स शून्य था । इण्डियन बैंक का खाता कस्टमर केयर के द्वारा बंद करा दिया था। और बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता नहीं बंद हो पाया। जिसमें प्रार्थी के साथ कोई धोखाधड़ी न हो इस कारण 21.03.2026 को मोबाइल खोने की सूचना ई-एफआईआर दर्ज करा दिया था।
पीजीआई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर करीब ढाई महीने बाद 27 मई को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
