लखनऊ :
मोहनलालगंज पुलिस ने दो जिलाबदर अपराधियो को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज पुलिस टीम ने न्यायालय श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), लखनऊ से जिलाबदर घोषित दो अपराधियों को आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया। जिलाबदर होने के बाद भी चोरी छुपे घर आने की पुलिस को सूचना मिल रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर दोनो जिलाबदर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार :
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 27-28.05.2026 की रात्रि में थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा कनकहा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फत्तेखेड़ा निवासी मोहित कुमार एवं सारिख खान उर्फ शारिक, जिनके विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही प्रचलित है, चोरी-छिपे अपने घर पर आते-जाते रहते हैं तथा वर्तमान समय में अपने घर पर मौजूद हैं। प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सतर्कता बरतते हुए तत्काल ग्राम फत्तेखेड़ा पहुंची, जहां मोहित कुमार के घर के बाहर दोनों अभियुक्त उपस्थित मिले।
1. मोहित कुमार पुत्र स्व० जगजीवनराम, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम फत्तेखेड़ा मजरा कनकहा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ। जिनके विरुद्ध मा० न्यायालय श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), लखनऊ द्वारा वाद संख्या 184(86)/2025 धारा 3 उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत आदेश दिनांक 17.12.2025 से 06 माह हेतु जिला निकासन (जिलाबदर) पारित किया गया है।
2. सारिख खान उर्फ सारिक उर्फ शारिक पुत्र संजय खान उर्फ अब्दुल, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी उपरोक्त। जिनके विरुद्ध वाद संख्या 54(09)/2026 धारा 3 उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत आदेश दिनांक 13.05.2026 से 06 माह हेतु जिला निकासन (जिलाबदर) पारित किया गया है पूछताछ के दौरान अभियुक्त सारिख खान ने बताया कि वह बकरीद त्यौहार मनाने हेतु घर आया था तथा मोहित कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलने आया था। दोनों अभियुक्तों से बिना सक्षम आदेश के जनपद की सीमा में प्रवेश करने के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर दोनों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई।
उक्त कृत्य उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होने के कारण दोनों अभियुक्तों को जुर्म धारा 3/10 उ0प्र0 गुंडा अधिनियम 1970 से अवगत कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब रात्रि 01:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. मोहित कुमार पुत्र स्व० जगजीवनराम, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम फत्तेखेड़ा मजरा कनकहा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ।
2. सारिख खान उर्फ सारिक उर्फ शारिक पुत्र संजय खान उर्फ अब्दुल, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी उपरोक्त।
अभियुक्त सारिख खान उर्फ सारिक उर्फ शारिक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 195/15 धारा 323/452/427 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
2. मु0अ0सं0 448/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
3. मु0अ0सं0 381/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
4. मु0अ0सं0 284/23 धारा 323/392/411/504/506 भादवि 3(2)va SC ST act थाना नगराम लखनऊ ।
5. मु0अ0सं0 238/24 धारा 354ख/323/506/452 भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
6. मु0अ0सं0198/26 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
अभियुक्त मोहित कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0186/20 धारा 323/504/506 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
2. मु0अ0सं0205/20 धारा 436 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
3. मु0अ0सं0355/20 धारा 147/148/323/506 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
4. मु0अ0सं0544/24 धारा 115(2)/191(2)/324(4)/333/351(2)/352 बीएनएस थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
5. मु0अ0सं022/24 धारा 147/148/323/427/504/506 भादवि थाना नगराम लखनऊ ।
6. मु0अ0सं0198/26 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
-पंजीकृत/अनावरित अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0-198/26 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 थाना मोहनलालगंज लखनऊ। पुलिस द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
