लखनऊ :
PGI क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर को गोली मारक हत्या, इलाके में दहशत, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के कल्ली इलाके में चौकी से चंदकदम की दूरी पर दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या कर आसानी से बाइक सवार होकर फरार हो गए। पूरी घटना पास मे लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाश ने पहले सीने मे गोली मारी उसके बाद सिर मे गोली मारते हुए दिखाई दिए। प्रापर्टी डीलर को साथियों ने आनन फानन में अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी जानकारी होते ही डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद,एसीपी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थाना पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार करीब दोपहर बाद बाइक सवार दो पेशावर हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी जौनपुर निवासी संदीप कुमार (40) को तीन गोलियां मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद साथियों ने गंभीर रूप से घायल संदीप को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है। यहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं।
डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि संदीप कुमार मौजूदा समय में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहकर रियल एस्टेट का काम करते हैं। उनको कल्ली पश्चिम इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का आफिस है। रोजाना की तरह बुधवार करीब दोपहर वह कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से अपने आवास से कल्ली दफ्तर के लिए निकले। आधे घंटे के बाद वह लोग दफ्तर पहुंचे। संदीप कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए आफिस की तरफ जाने लगे इस बीच सफेद गमछा लपटे एक युवक वहां पहुंचा और उसने एक के बाद एक संदीप को तीन गोलियां मार दी। एक गोली सीने, एक पेट और एक सिर पर लगी। इस बीच हमलावर बाइक सवार साथी के साथ मौके से रायबरेली की तरफ भाग निकले। खून से लथपथ संदीप वहीं गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुन संदीप का कर्मचारी विपिन कार से उतर कर उनके पास पहुंचे और मदद के लिए शोर मचाया। शोर होने पर आस-पास के लोग पहुच गए। घायल संदीप को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है फुटेज से ऐसा लग रहा है कि हमलावर पहले से संदीप के इंतजार में खड़े थे। उनके पहुंचते ही एक हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और हेलमेट पहने बाइक सवार दूसरे साथी के साथ भाग निकला।
DCP साउथ अमित कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। जमीन की रंजिश, रुपये का विवाद और पुरानी रंजिश के पहलू पर पुलिस टीम जांच शुरू कर दी है।
●◆हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमे गठित,बना CCTV फुटेज का सहारा।
पीजीआई पुलिस के अनुसार-दिनांक 27 मई को समय करीब 13.00 बजे थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा संदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी ग्राम टकारी थाना शिकारा, जनपद जौनपुर, वर्तमान पता वृन्दावन योजना, थाना पीजीआई, लखनऊ को गोली मारी गई।
घटना के सम्बन्ध में सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
इलाज के दौरान संदीप सिंह की मृत्यु हो गई है। मृतक की पत्नी श्रीमती प्रीती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
●DCP साउथ अमित कुमार की ई- बाईट--
●घटना की सीसीटीवी फुटेज - - -
