गुरुवार, 28 मई 2026

मऊ :ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की 39 वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों नज किया याद,दी श्रदांजलि।||Mau:Journalists remembered and paid tribute to the founder of the Rural Journalists Association on his 39th death anniversary.||

शेयर करें:
मऊ :
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की 39 वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों नज किया याद,दी श्रदांजलि।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय  एडवोकेट ने सभी पत्रकारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 की सूचना डायरी -"आस्था का ध्वज लहराया, सुख समृद्धि का नया युग आया"-एवं वर्ष 2026 का आकर्षण कैलेंडर किया भेट।        मऊ। जनपद के नगर कोपागंज स्थित रघुराज पैलेस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39 वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय एडवोकेट की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसका संचालन संगठन के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह व स्वतंत्र कुमार साहू "मुन्ना" ने किया। श्रद्धांजलि समारोह का शुभारंभ जिलाध्यक्ष हरिद्वार एडवोकेट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप  राय, संरक्षक ओमप्रकाश गुप्त, नागेंद्र राय, आनंद कुमार, प्रदीप सिंह, विनोद कुमार सिंह, प्रवीण राय सहित उपस्थित पत्रकारों ने स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को नमन किया गया।      श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय एडवोकेट ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बाबू बालेश्वर लाल जी की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उन्होंने  स्मरण दिलाया कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारों को संगठन के माध्यम से शासन प्रशासन के साथ आमने-सामने बैठकर बात करने का साहस एवं पहचान दिलाया। श्री राय ने आह्वान किया कि किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और सभी पत्रकारों को साथ मिलकर अन्याय का मुकाबला करना होगा।          "पूर्वी संसार" के संपादक संरक्षक ओम प्रकाश गुप्त ने बताया कि 1980 के दशक में बाबू बालेश्वर लाल जी ने तीन दिन तक कोपागंज में प्रवास कर ग्रामीण पत्रकार संगठन की नींव रखी जो आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के रूप में पूरे प्रदेश में सक्रिय है। स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी द्वारा बनाए गए संगठन को मजबूत कर उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश पांडेय एवं ओमप्रकाश गुप्त को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।    श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सर्वश्री ओमप्रकाश गुप्त, आनंद कुमार, नागेंद्र राय एडवोकेट, प्रदीप सिंह,प्रवीण राय, विनोद कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रदीप राय, घोसी के वरिष्ठ पत्रकार शन्नू आजमी तहसील घोसी के अध्यक्ष अरविंद राय, तहसील सदर अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, तहसील मधुबन अध्यक्ष वाचस्पति उपाध्याय,
 रमाशंकर गुप्त, उमाकांत त्रिपाठी, देवेंद्र कुशवाहा, विनोद कुमार मल्ल, रामनवल राही,विजय कुमार गुप्त, अशोक ठाकुर,  शिव शंकर मद्धेशिया, ऋषि राय, शिव मूर्ति, दीपक गुप्ता, संजय यादव, मिथिलेश कुमार राय, हृदय नारायण सिंह, ईश्वर चंद्र पांडेय, कृष्णकांत पांडेय,सत्य प्रकाश दुबे, दिनेश कुमार, प्रेमचंद गुप्ता, कमलेश कुमार, शिवबचन राजभर, अनुराग सिंह, दिव्यांशु गुप्ता, दुर्गेश साहू, राहुल कुमार, संतोष कुमार पांडेय ,सुजीत कुमार पांडेय, जय राम यादव , हरेंद्र प्रताप सिंह, रूपेंद्र भारती सहित तहसील सदर, घोसी, मधुबन के पदाधिकारी एवं सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील सदर अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री स्वतंत्र कुमार साहू "मुन्ना", एवं संगठन मंत्री दुर्गेश कुमार साहू ने सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।ण