गुरुवार, 28 मई 2026

लखनऊ : बिजली चोरी चेकिंग करने पहुची टीम पर करने वाला आरोपी गिरफतार।|Lucknow: The accused who attacked the team checking for electricity theft has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बिजली चोरी चेकिंग करने पहुची टीम पर करने वाला आरोपी गिरफतार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना-जानकीपुरम पुलिस टीम ने बिजली बिभाग के कर्मियों के साथ मारपीट,गलौज,सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एक आरोपी गिरफतार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार : 
  पुलिस  के अनुसार बीते दिनांक 27.05.2026 को अवर अभियंता बिजली विभाग अशोक कुमार निवासी इन्दिरा नगर ने थाना जानकीपुरम में तहरीर देते बताया कि बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर विभाग की टीम जाँच करने गये थे कि जहां अजय दीक्षित के नेतृत्व में स्थानीय लोग एक राय होकर, गाली गलौज, मारपीट करना व  सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना व लोकसेवक से मारपीट कर चोट पहुंचाना, लोक सेवक के कर्तव्य के निर्वाहन में बाधा डालना व कुत्ते से कटवाया । शिकायत के आधार पर थाना स्थानीय पर नियमानुसार मु0अ0सं0-0097/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/221/121(1)/121(2)/132/291 BNS  बनाम 1.अजय दीक्षित पुत्र महेन्द्र दीक्षित समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीमे जांच मे जुट गई।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल वादी का 180BNSS का बयान कर ,निरीक्षण घटनास्थल अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारी गण के आदेश निर्देश के क्रम में टीमों का गठन किया गया।
 गठित पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना के आधार पर आज दिनांक 28.05.2026 को समय करीब 13.40 बजे बशिका ट्रेडर्स जानकीपुरम का परिसर नहर रोड जानकीपुरम लखनऊ से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित नामित आरोपी अजय दीक्षित पुत्र महेन्द्र दीक्षित निवासी बशिका प्रापर्टी जानकीपुरम का परिसर नहर रोड जानकीपुरम लखनऊ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानो व जनपदो से जानकारी की जा रही है । तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की तालाश जारी है, जल्दी ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। 
अनावरित अभियोग का विवरण-
01-मु0अ0सं0-0097/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/221/121(1)/121(2)/132/291 BNS  थाना जानकीपुरम, लखनऊ।   
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अजय दीक्षित पुत्र महेन्द्र दीक्षित निवासी बशिका प्रापर्टी  जानकीपुरम का परिसर नहर रोड जानकीपुरम लखनऊ (व्यवसाय-प्रापर्टी डीलर)
06-अभियुक्त अजय दीक्षित उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-0183/2017 धारा 147/323/384/420/ 447/467/468/504/506 भादवि  थाना जानकीपुरम,लखनऊ।
07-गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना जानकीपुरम लखनऊः-
1. उ0नि0 श्री विकास सिंह
2. उ0नि0 श्री दुर्गविजय सिंह
3. उ0नि0 श्री मुकुल आनन्द 
4. हे0का0 सर्वेश कुमार