लखनऊ :
UPSC का पेपर देने के बाद युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग,6 घण्टे के सर्च अभियान के बाद बरामद हुआ शव।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल का बेटा प्रखर पाल यूपीएससी का पेपर देने के बाद पक्का पुल से मती नदी में कूद गया। प्रखर रविवार को UPSC परीक्षा देकर लौटा था और पेपर खराब होने की बात कही थी। सूचना मिलने के बाद पहुची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी लगभग 6 घण्टे के संघन सर्च के बाद युवक का शव बरामद हुआ । इस दौरान युवक की मां टीचर सुष्मलता का घाट पर रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार सोमवार लखनऊ के कोतवाली चौक क्षेत्र में यूपीएससी की परीक्षा देने के दूसरे एक युवक ने पक्का पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी युवक की पहचान प्रखर पाल के रूप में हुई है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। प्रखर पाल की मां सुष्मलता राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। बेटे के नदी में कूदने की खबर मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंच गई घाट पर मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा आसपास मौजूद लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए।
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 को समय करीब 10:15 बजे थाना चौक पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित पक्का पुल से एक युवक द्वारा गोमती नदी में छलांग लगा दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश प्रारंभ कराई गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आस-पास के लोगों, क्षेत्रीय निवासियों व सूचना पर मौके पर मौजूद युवक की माता द्वारा बताया गया कि नदी में कूदने वाले युवक का नाम प्रखर आनंद पाल उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र स्व0 विष्णु पाल निवासी आलमबाग, लखनऊ का रहने वाले है। युवक की माता द्वारा यह भी बताया गया कि वह स्वयं हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। युवक की माता के अनुसार सोमवार सुबह प्रखर आनंद पाल अपनी दो पहिया वाहन ट्रॉमा सेंटर, मोर्चरी के निकट खड़ी कर वहां से चला गया था,जिसके उपरांत उसके गोमती नदी में कूदने की सूचना प्राप्त हुई।
युवक की माता द्वारा यह भी बताया गया कि प्रखर आनंद पाल दिनांक 24.05.2026 को आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित हुआ था तथा परीक्षा अपेक्षा के अनुरूप न होने के कारण मानसिक तनाव में था। तत्पश्चात SDRF टीम एवं स्थानीय पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सघन खोज अभियान के दौरान युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
