सोमवार, 25 मई 2026

सुल्तानपुर : कूरेभार में चोरों का तांडव, कई घरों से लाखों की चोरी से दहशत,CCTV में कैद।||Sultanpur: Thieves rampage in Kurebhar, panic spread as lakhs of rupees stolen from several homes, captured on CCTV.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर
कूरेभार में चोरों का तांडव, कई घरों से लाखों की चोरी से दहशत,CCTV में कैद।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र के बरौला गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने जमकर आतंक मचाया। गांव के कई घरों को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये की नगदी और कीमती जेवरात लेकर ले गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना कूरेभार इलाके के बरौला गांव में बीते रविवार की देर रात जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी बेखौफ चोरों ने अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घरों का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे देख परिजनों के होश उड़ गए।
पीड़ित परिवारों के अनुसार चोर लाखों रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
पीड़ित परिवारों ने कूरेभार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की पड़ताल में जुटी है।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर भी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द खुलासे और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।