लखनऊ :
लखीमपुर-खीरी से किडनैप छात्रा का शव लखनऊ के होटल मे फंदे से लटकता मिला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नाका हिंडोला क्षेत्र चारबाग के एक होटल में 22 साल की युवती का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाया। मृतका की पहचान जनपद खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र महेवा गंज के गुंजन मिश्रा पुत्री पंकज मिश्रा
के रूप में हुई है। युवती का 3 दिन पहले लखीमपुर से किडनैप है जिसका मुकदमा खीरी सदर कोतवाली में 27 मई को दर्ज हुआ है। पुलिस ने घटना सूचना परिजनों को देकर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लखनऊ के थाना नाका हिंडोला क्षेत्र चारबाग के होटल मिलन के कमरा नंबर-23 में ठहरी एक युवती का शव कमरे मे फंदे से लटकता मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुची नाका पुलिस ने कमरे के दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर कमरे की छानबी और जानकारी की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया और पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। और घटना की सूचना परिजनों को दी।
इंस्पेक्टर नाका हिंडोला के मुताबिक,
दिनांक 25 मई से थाना नाका हिंडोला क्षेत्रान्तर्गत चारबाग स्थित होटल मिलन के कमरा नंबर-23 में रुकी एक युवती गुंजन मिश्रा पुत्री पंकज मिश्रा निवासी महेवा गंज जनपद खीरी उम्र करीब 22 वर्ष के दिनांक 27.05.2026 को काफी समय तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल स्टाफ को संदेह हुआ, जिसके उपरांत होटल कर्मियों द्वारा सायं करीब 07.00 बजे डायल-112 पर सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होने पर नाका हिंडोला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। होटल स्टाफ की उपस्थिति में दरवाजा खुलवाकर कमरे के अंदर प्रवेश किया गया, जहां उक्त युवती दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया है।
सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर मौजूद हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
खीरी से छात्रा का हुआ किडनैप, मुकदमा है दर्ज।
मृतका के भाई संदीप सिंह ने बताया कि 25 तारीख को घर में सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी गुंजन पानी लेने के लिए नीचे उतरी थी। उसके बाद जब 20 मिनट तक वापस नहीं आई तो देखने गए। इसके बाद जब परिवार के सदस्य नीचे उतरे तो देखा दरवाजा खुला था। उसके बाद परिवार ने तलाशना शुरू किया। काफी तलाश करने के बाद जब गुंजन नहीं मिली तो इसकी लिखित सूचना सदर कोतवाली में दे रखी दी पुलिस ने 27 मई को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। इसके बाद 27 मई को लखनऊ के नाका थाने से करीब 9 बजे फोन आया कि बहन का शव मिला है।
फिलहाल नाका पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर एवं अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
