गुरुवार, 28 मई 2026

लखनऊ : जिओ पेट्रोल पम्प के सामने ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक मौत||Lucknow: Tractor driver killed in collision between truck and tractor in front of Jio petrol pump.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जिओ पेट्रोल पम्प के सामने ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
निगोहा क्षेत्र रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर जीओ पेट्रो पम्प के सामने गुरुवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया,जहाँ उपचार चल रहा है वही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार : 
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब चार बजे रायबरेली से लखनऊ की दिशा में चावल और गेहूं से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर जा रही थी। तभी पीछे से तेजगति से नंबर यूपी 32 डब्ल्यूएन 8695 के ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक समेत ट्रैक्टर पर सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव शुरु किया और सभी घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज भिजवाया जहाँ चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक को मृतक घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के भोर थाना निगोहां पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिओ पेट्रोल पम्प के सामने रायबरेली से लखनऊ जाने वाली लेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं ट्रक के मध्य सड़क दुर्घटना हो गई है। सूचना पर थाना निगोहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें चावल एवं गेहूं लदा हुआ था, रायबरेली से बंगला बाजार, लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक वाहन संख्या UP32WN8695 के चालक द्वारा ओवरटेक करते समय ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई और गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार पुत्र सत्रोहन प्रसाद निवासी अमावा दोस्तपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र करीब 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
ट्रैक्टर पर बैठे मायाराम पुत्र सत्रोहन प्रसाद उम्र करीब 60 वर्ष तथा राम हेतु पुत्र रामसनेही उम्र करीब 55 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
वहीं ट्रक चालक रामबाबू पुत्र उदयराज निवासी ग्राम लालता खेड़ा थाना निगोहां जनपद लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष ट्रक में फंसा हुआ था, जिसे पुलिस द्वारा *सकुशल बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।