गुरुवार, 28 मई 2026

लखनऊ : बैखोफ नकाबपोश बदमाशो ने प्रापर्टी कारोबारी को मारी गोली,मौत, घटना,CCTV कैमरे मे हुई।।||Lucknow: Defunct masked criminals shot a property dealer, resulting in his death. The incident was captured on CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बैखोफ नकाबपोश बदमाशो ने प्रापर्टी कारोबारी को मारी गोली,मौत, घटना,CCTV कैमरे मे हुई।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में प्रापर्टी कारोबारी को बैखोफ नकाबपोश बदमाशो ने दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।
●शूटर घटना को अंजाम देकर बाइक से रायबरेली की तरफ भाग निकले।
सनसनी हत्या की पूरी बारदात CCTV कैमरे हुई कैद।
●डीसीपी व एडीसीपी , एसीपी समेत अन्य अधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल किया।
●बदमाशों की गिरफ्तारी  करने के लिए पुलिस टीमें गठित किया,और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे तलाश में जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के मुताबिक थाना पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम मे बुद्ववार की दोपहर  बाइक सवार नकाबपोश बदमाशो‌ ने प्रापर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलिया दाग कर मौत के घाट उतार  दिया।सूचना के बाद डीसीपी दक्षिणी व एडीसीपी समेत एसीपी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पीजीआई क्षेत्र के वृदावंन योजना के एक अपार्टमेंट में रहने वाले प्रापर्टी कारोबारी संदी सिंह(43वर्ष)निवासी टकारी थाना शिकारा जनपद जौनपुर ने कल्लीपश्चिम में हाइवे किनारे स्थित एक बिल्डिंग में पीएसएस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्रापर्टी का आफिस खोल रखा था ओर मोहनलालगंज इलाके में प्लाटिंग का काम करते है,प्रत्यक्षदर्शियो ने  बताया बुद्ववार की दोपहर साढे बारह बजे के करीब प्रापर्टी कारोबारी संदीप सिंह अपने ड्राईवर के साथ कार से लखनऊ-रायबरेली हाइवे पर स्थित आफिस के बाहर पहुंचकर कार से नीचे उतरकर मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुये आफिस की तरफ जा रहे थे तभी सफेद कलर की अपाचे बाइक से आये दो नकाबपोश बदमाशो में से एक बदमाश ने  प्रापर्टी कारोबारी संदीप सिंह के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ तीन गोलियों दाग दी ओर कारोबारी के जमीन पर गिरते ही बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले।जिसके बाद चालक ने कार से नीचे उतारक मालिक को सभांलते हुये आफिस के सेल्समैनेजर रमन यादव व अन्य कर्मचारियो के सहयोग से आनन फानन प्रापर्टी कारोबारी को इलाज के लिये कार से एपेक्स ट्रामा सेंटर लेकर गये।जहां डाक्टर ने प्रापर्टी कारोबारी को मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर पत्नी प्रीति समेत परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।मृतक के परिवार में पत्नी प्रीति समेत एक बेटा सार्थक व बेटी शिवी है।
डीसीपी व एडीसीपी ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल... 
घटना की सू्चना पाकर डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनन्द  व एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार व एसीपी रिषभ यादव मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास मौजूद दुकानदारो समेत आफिस के कर्मचारियो से पुछताछ की।डीसीपी अमित कुमार ने कहा पीड़ित पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशो पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना के खुलासे के लिये सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमो को लगाया गया है।
प्रापर्टी कारोबार समेत अन्य बिंदुओ पर पुलिस पड़ताल में जुटी... 
मृतक प्रापर्टी कारोबारी संदीप सिंह ने मोहनलालगंज इलाके में कई प्लाटिंग साइडे डाल रखी थी ओर कम समय में प्रापर्टी कारोबार में ठीक ठाक पैसा भी कमा लिया था पुलिस प्रापर्टी कारोबार समेत अन्य बिंदुओ पर गहनता से जांच में जुटी है।
चौकी से कुछ दूरी पर बदमाशो ने दिया घटना को अजांम..
प्रापर्टी कारोबारी संदीप सिंह को बैखोफ बदमाशो ने जिस जगह पर गोली मारी वहा से कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी की दूरी बमुश्किल 300मीटर थी,लेकिन बदमाश कारोबारी को तीन राउंड गोलिया मारकर आसानी से फरार हो गये ओर पुलिस को तब भनक लगी जब साथी घायल कारोबारी को कार से स्पेक्स ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक कारोबारी की फाइल फोटो--