गुरुवार, 21 मई 2026

सुलतानपुर :असलहे की नोक पर महिला से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, लूट का माल बरामद।।||Sultanpur:Four criminals who robbed a woman at gunpoint have been arrested; the stolen goods have been recovered.||

शेयर करें:
सुलतानपुर :
असलहे की नोक पर महिला से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, लूट का माल बरामद।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के कोतवाली
अखण्डनगर पुलिस ने असलहे के बल पर महिला से लूट की वारदात करने वाले चार बदमाशों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पाजेब, चार हजार रुपये नगद, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विस्तार
पुलिस के अनुसार 19 मई को बाइक सवार बदमाशों ने महिला को असलहा सटाकर उसके सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे।पीड़िता की तहरीर पर थाना अखण्डनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था।मुखबिर की सूचना पर कमिया बहाउद्दीनपुर के पास गिधौना मार्ग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सत्यम कुमार, दीपक कुमार, अनुराग और विवेक कुमार निवासी थाना सरपतहा जनपद जौनपुर शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जोड़ी पाजेब, चार हजार रुपये, .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।