गुरुवार, 21 मई 2026

मऊ :भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत एक हालत नाजुक।||Mau:Three young men tragically died in a horrific road accident, one in critical condition.||

शेयर करें:
मऊ :
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत एक हालत नाजुक।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
 दो टूक : मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना घोसी के बलुआ पोखरा के पास की बताई जा रही है।
हादसे में मृतकों की पहचान रियाज अहमद (26) पुत्र इकबाल अहमद निवासी नवापुरा, आकाश यादव (25) पुत्र रामनगीना निवासी जमालपुर और राम आशीष यादव (28) पुत्र रामजनम निवासी इटौरा कोपागंज के रूप में हुई है। वहीं हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।