सोमवार, 18 मई 2026

लखनऊ : PGI अस्पताल के एलटीयू वार्ड में भर्ती मरीज का गला रेता मिला शव,मचा हड़कंप।।||Lucknow:Body of a patient admitted to the LTU ward at PGI Hospital found with throat slit; sparks panic.

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI अस्पताल के एलटीयू वार्ड में भर्ती मरीज का गला रेता मिला शव,मचा हड़कंप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल के एलटीयू वार्ड में भर्ती लीवर कैंसर मरीज ने सोमवार भोर में गला रेतकर आत्महत्या कर लिया। मरीज के द्वारा स्वयी गला रेतने की सूचना पर अस्पताल परिसर मे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लीवर कैंसर से जुझ रहा थाबीते एक माह से PGI हास्पिटल में भर्ती था आर्थिक तंगी व बीमारी से परेशान चल रहा था।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में सोमवार की भोर मे एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। संस्थान के हाई-टेक लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट (LTU) वार्ड में जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रहे एक बुजुर्ग कैंसर मरीज का लहूलुहान शव बेड पर बरामद हुआ।
अस्पताल के भीतर इस खौफनाक वारदात की खबर फैलते ही डॉक्टरों, स्टाफ और तीमारदारों के बीच हड़कंप मच गया और पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ फोरेंसिक और स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शुरुआत में पुलिस इसे बीमारी से तंग आकर की गई खुदकुशी का मामला मान रही है।लेकिन अस्पताल
की कड़ी सुरक्षा के बीच हुए इस घटनाक्रम ने हत्या के बिन्दु को भी खारिज नही किया जा सकता है। खास बात मृतक के परिजन वहीं मौजूद रहे और घटना की भनक तक नही लगी। दूसरे बेड के मरीज ने सुबह खून से लथपथ शव देख सूचना दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुचे और वार्ड का मुआयना किया।
● DCP साउथ ने बताया कि मूल रुप से बस्ती जनपद निवासी 65 वर्षीय मुस्ताक अली ने लीवर कैंसर जैसे गम्भीर बिमारी से ग्रस्त चल रहे थे जिनका इलाज एसजीपीजीआई हास्पिटल मे चल रहा था। मुस्ताक अली पिछले 21 अप्रैल से पीजीआई के एटीयू वार्ड के 11 नम्बर बेड पर भर्ती थे सोमवार भोर में मुस्ताक का गला कटा लहूलुहान शव मिला है। पुलिस टीम दोनो पहलुओं पर जांच कर रही है वह को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
◆डीसीपी साउथ अमित कुमार की ई-बाईट-