लखनऊ :
बाइक सवार बदमाशों ने ढाबा संचालक की गोली मारकर की हत्या,ब्यापारियों मे भारी आक्रोश।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्रान्तर्गत ढाबा संचालक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर लहूलुहान कर भाग गए। घायल ढाबा संचालन की उपचार के दौरान केजीएमयू ट्रामा में मौत हो गई।
ढाबा के सामने मारपीट कर रहे बदमाशों का संचालक ने वीडियो बनाया जिससे नाराज बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज हत्यारोपियों की तलाश मे जुटी है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना सैरपुर क्षेत्र के तरहिया गॉव निवासी विजय यादव (28) भिटौली तिराहे के पास यादव ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट का संचालन करते थे वह शाम को ढाबे के पास मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे। पहले ढाबा मालिक से कहासुनी हुई। देखते ही देखते एक युवक ने तमंचा निकालकर विजय के सिर में गोली मार दी। गोली चलने से अफरा तफरी मच गई आस-पास के दुकानदार और स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना देते हुए खून से लथपथ विजय को पास के अस्पताल पहुंचाया जहाँ हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर केजीएमयू रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पुलिस के अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल की है।
घटना के बाद साथी व्यापारियों की भारी भीड़ ढाबे पर जमा हो गई मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना मडियांव इस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि दिनांक 17.05.2026* को समय करीब 16:44 बजे थाना मड़ियांव पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भिटौली तिराहे के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना मड़ियांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि यादव ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट के मालिक विजय यादव पुत्र हनुमान प्रसाद यादव निवासी ग्राम तरहिया थाना सैरपुर जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 28 वर्ष को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर में गोली* मार दी गई।
घटना के उपरान्त घायल विजय यादव को तत्काल उपचार हेतुकेजीएमयू अस्पताल भिजवाया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़ियांव पर मु0अ0सं0 229/2026* धारा *
109(1)/115(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 बनाम 03 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा 03 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
