लखनऊ :
तेलीबाग के युवक ने गांधी सेतु से गोमती नदी में लगाई छलांग,दस घण्टे की तलाश में SDRF ने शव किया बरामद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र गांधी सेतु पुल से बीते मंगलवार देर रात एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दिया। युवक को छलांग लगाते हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना देते हुए
स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी मे तलाश शुरु कर दिया। लेकिन अंधेरा काफी होने सर्च अभियान रोकना पड़ा दूसरे बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने युवक शव बरामद कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेलीबाग निवासी मृतक युवक अपने
दो दोस्तों के साथ रात में टहलने गया था।इसी दौरान वह नदी मे छलांग लगा दिया। मामला प्यार-वार की आशंका जताई जा रही है मामला जांच का विषय है। सूचना मिलते घर मे कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है सदमे को बर्दाश्त नही कर पा रही है।
विस्तार :
कोतवाली गोमतीनगर इंस्पेक्टर बृजेश चन्द तिवारी ने बताया कि थाना पीजीआई तेलीबाग कुबेर बगिया निवासी 25 वर्षीय ऋषभ यादव पुत्र
मुन्ना यादव मंगलवार की रात अपने दो दोस्तों के साथ गोमती नदी किनारे टहलने गया था। इसी दौरान वह 1090 चौराहे के पास स्थित गांधी सेतु पुल पर पहुंचा और अचानक नदी में कूद गया उसके दोनों दोस्त घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। दोस्तों ने बताया कि ऋषभ मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था लेकिन इसी दौरान ऐसा क्या हुआ की उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी हम लोग कुछ समझ ही नही पाए। घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद से देर रात तक युवक की तलाश कराई गई लगातार चले सर्च ऑपरेशन अभियान के बाद बुधवार सुबह लगभग दस बजे ऋषभ का शव गोमती नदी से बरामद किया गया।
इंस्पेक्टर बृजेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि परिजनों परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन अभी कोई तहरीर नही दिए है फिलहाल पुलिस टीम अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
हादसे की सूचना पर,मां के बहते आंसू -
