गुरुवार, 21 मई 2026

लखनऊ : SDM ने कनकहा में छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन पकड़ा,एक डम्फर सीज||Lucknow: SDM raided Kankaha and caught illegal mining, seizing a dumper.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
SDM ने कनकहा में छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन पकड़ा,एक डम्फर सीज।
दो टूक : ग्रामीणो का आरोप गैगेंस्टर अपने गुर्गो संग पुलिस की मिली भगत से अवैध मिट्टी खनन करा रहा था। एसडीएम ने छापेमारी कर एक डम्फर किया जब्त,मिट्टी खनन माफियाओं मे मचा हड़कंप।
विस्तार : 
मोहनलालगंज‌ तहसील क्षेत्र के कनकहा में‌ बीते कई दिनो से‌ पुलिस की मिलीभगत से गैगेस्टर अपने गुर्गो संग मिलकर सरकारी तालाब की जमीन‌ से जेसीबी‌ व डम्फरो से अवैध मिट्टी खनन कर लाखो‌‌ की मिट्टी बेच रहा था,बीते कई दिनो से ग्रामीणो की मिल रही शिकायतो के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने‌ अवैध खनन मामले में चुप्पी साथ रखी थी.बुद्ववार की देर रात ग्रामीणो‌ ने एसडीएम‌ पवन पटेल को अवैध मिट्टी खनन की सूचना दी।जिसके‌ बाद एसडीएम‌ ने राजस्व टीम के साथ छापेमारी की तो खनन करा रहे गैगेस्टर व उसके गुर्गे मौके से जेसीबी व डम्फरो को लेकर भाग निकले।एसडीएम‌ ने मौके से एक मिट्टी भरे डम्फर को पकड़कर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी को सूचना दी।पुलिस के‌ मौकर पर पहुंचने पर एसडीएम‌ ने डम्फर को उनके सुपुर्द कर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिये।एसडीएम‌ ने बताया राजस्व टीम‌ को गुरूवार को मौके पर भेजकर सरकारी जमीन पर कराये गये अवैध खनन का आकंलन कराकर जुर्माने के लिये उच्चाधिकारियो को रिपोट भेजे जाने के साथ ही खनन कराने वाले लोगो के विरुद्व मुकदमा‌ भी दर्ज कराया जायेगा।
रात बारह बजे के बाद होता था अवैध मिट्टी खनन..
ग्रामीणो ने बताया बीते कई दिनो से कनकहा चौकी की मिलीभगत से गैगेंस्टर रात को बारह बजे के बाद रंजीतखेड़ा में एक प्लाटिंग के पीछे स्थित सरकारी तालाब से मिट्टी खनन करता था,गैगेस्टर के खौफ के चलते कोई भी ग्रामीण खनन स्थल पर नही जा सकता था और ना पुलिस से शिकायत कर सकता था,खनन स्थल से लेकर रास्तो तक में जगह जगह गुर्गे मिट्टी खनन शुरू होते ही पहरा देते थे ओर कोई भी वाहन उस ओर जाने पर तत्काल खनन में लगी गाड़िया हटा देते थे।
बिना पुलिस को सूचना दिये एसडीएम‌ ने की छापेमारी..
एसडीएम‌ ने बुद्ववार की देर रात बिना पुलिस को सूचना दिये छापेमारी की जिसके बाद भी गैगेंस्टर का नेटवर्क व आस-पास बिछा‌जाल इतना मजबूत था कि उसे हाइवे से एसडीएम की गाड़ी कनकहा की तरफ मुड़ते ही भनक लग गयी ओर वो मौके से वाहनो को हटाने लगा,लेकिन खनन स्थल की दुरी ज्यादा ना होने से पूरी तरह वाहनो को नही हटा सका ओर एक मिट्टी लदे डम्फर को एसडीएम‌ ने मौके से पकड़ लिया।
एसडीएम की सूचना के 25 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची...
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी करते हुये पुलिस को सूचना दी जिसके करीब 25मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची,जबकि चौकी की दूरी बमुश्किल दो डेढ किलोमीटर व थाने से खनन स्थल की आठ किलोमीटर थी,जिसके बाद भी केवल दो सिपाही सूचना के 25मिनट बाद मौके पर पहुंचे।