रविवार, 3 मई 2026

सुल्तानपुर : मोहना तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव,हत्या की आशंका।।||Sultanpur: A child's body was found floating in Mohana pond, raising suspicion of murder.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
मोहना तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव,हत्या की आशंका।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना  कोतवाली लंभुआ इलाके में एक तलाब में किशोर का शव उतराता हुआ मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। नाबालिग युवक की शरीर पर चोट कज ने निशाना होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है लंभुआ ब्लॉक के गेट के पास मां की दुकान पर मृतक हाथ बंटाता था।।
विस्तार:
सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर मिश्रौली मोहना तालाब में रविवार शाम 15 वर्षीय किशोर का शव उतराता मिला ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान हैं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान अर्पित गुप्ता पुत्र श्रीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम पथरा थाना लंभुआ के रूप में हुई हैं परिजनों के मुताबिक अर्पित की मां लंभुआ ब्लॉक गेट के पास दाना-भूजा बेचने का काम करती हैं अर्पित स्कूल से छुट्टी होने के बाद मां के काम में हाथ बंटाता था रविवार शाम ग्रामीणों ने मोहना तालाब में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं ग्रामीणों का कहना हैं कि शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा हैं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया हैं पुलिस का कहना हैं कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हैं।