लखनऊ :
प्यार के जाल मे फंस गई महिला,पुलिस से लाई गुहार बचा ले इज्ज़त हमार,FIR दर्ज।
कोई कदम उठाने से पहले बीस बार सोचे।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णा नगर इलाके मे रहने वाली एक शादी शुदा महिला प्यार के जाल मे फंस गई और आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा जिससे परेशान होकर स्थानीय थाने पहुची और पुलिस से लोक लज्जा की दुहाई देते हुए फरियाद लगाई है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कृष्णा नगर क्षेत्र मे रहने वाली एक पीडिता महिला ने थाने मे दी तहरीर मे पुलिस को बताया सुशील सिंह नाम के ब्यक्ति द्वारा काम दिलाने का झासा देकर, दोस्ती की और मुझे प्यार के जाल में फसाया लिया। प्यार व बात न करने पर अपनी जान देने की धमकी देने लगे उनकी बात मे आकर नजदीकियां बढ़ी और उन्होंने बताया का
मेरी पत्नी मुझे रोजाना प्रताड़ित करती है और घर से निकालना दिया है उनकी मासूम बातो में आकर फंस गई और उनसे बात करने लगी और मैसेज करने लगी, और वो मुझको करने लगा, जब मैने छोड़ने की बात की तो मुझे रोज-2 धमकी देता और कहता है कि मैं तुम्हारे पापा और तुम्हारे पति को तुम्हारे मैसेज और फोटो भेज दूगाँ । जो मैं कहुगाँ तुम्हे को करना पड़ेगा। ऐसा कहकर आए दिन ब्लैक करने लगा ।
पीडिता ने पुलिस से मैसेज और फोटो है, उन्हे डिलीट करने की गुहार लगाई है। वही थाना कृष्णा नगर पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी सुनील सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
