सुल्तानपुर :
जौनपुर का गौ-तस्कर अनवर अखण्ड नगर में पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत जौनपुर का शातिर गोकश तस्कर मो0 अनवर पुलिस मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा और तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो जिससे गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात थाना अखंड नगर पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोकशी से संबंधित जौनपुर का शातिर तस्कर जो कि आपराधिक घटना के करने के आशय से उनके थाना क्षेत्र में ग्राम रायपुर में मौजूद हैं। इस विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना अखंड नगर की पुलिस टीम ने इलाके की घेरा बंदी कल बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया . चारों ओर से घिरता देख नामी गौतस्कर ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जबाबी कार्रवाई मे बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा जिसे पुलिस फोर्स ने धरदवोचा।
घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद अनवर, पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी पतेला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर का रहने वाला बताया है पूर्व में भी उसके खिलाफ गोकशी के एक से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर का और एक कारतूस जिंदा बरामद हुआ है। इलाज हेतु सीएचसी अखंड नगर भेजा गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
●अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायन सिंह की ई- बाइट-
