लखनऊ :
एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर बिहार से अफीम तस्करी के लिये आये तस्कर को मोहनलालगंज क्षेत्र से दबोचा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में अंतरर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को बीते गुरूवार को एसटीएफ टीम ने मोहनलालगंज क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुये तस्कर के पास से साढे आठ लाख कीमत की 1.426किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। डीएसपी एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह टीम ने मोहनलालगंज क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग व्यास के माधवखेडा के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।तलाशी लेने पर तस्कर के पास से अवैध अफीम बरामद हुयी।पुछताछ में तस्कर ने अपना नाम शहीद आलम निवासी नौतनवा थाना शिकारपुर जनपद बेतिया,बिहरा बताया।तस्कर के पास से मिली 1.426किलोग्राम अफीम की कीमत साढे आठ लाख रूपये बताई जा रही है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बरामद माल के साथ तस्कर को न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे तस्कर को जेल भेज दिया गया।
