सुलतानपुर :
कलेक्शन एजेंट से असलहे की नोक पर लूट करने वाला एक लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल,चार बदमाश गिरफ्तार।
लूट के 24,500 रुपये और बाइक बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद कोतवाली नगर क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 32 हजार की लूट का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। शुक्रवार देर रात पुलिस और SOG की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल और बाइक बरामद कर ली है।
विस्तार :
क्या था मामला - बीते 7 मई की शाम करीब 6 बजे रामकृष्ण विश्वकर्मा पुत्र रामाश्रय विश्वकर्मा ने कोतवाली नगर में सूचना दी कि वह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। कलेक्शन कर लौटते समय तमंचे के बल पर बदमाशों ने उनसे 32,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर टीमें गठित कीं और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। 9 मई की रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश माल के बंटवारे के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच SOG की टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लम्भुआ निवासी प्रतीक भारती पुत्र रामकृपाल भारती के पैर में गोली लग गई और घायल हो गया मौका मिलते ही पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। जामा तलाशी में आरोपियों के पास से 24,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि यही रकम उन्होंने लूटी थी और बंटवारे के लिए जमा हुए थे। घायल प्रतीक भारती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है !!
