शुक्रवार, 8 मई 2026

लखनऊ :PGI पुलिस ने रोड रेज मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,बीच सड़क की मारपीट।।Lucknow:PGI police arrested two accused in a road rage case involving a brawl in the middle of the road.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI पुलिस ने रोड रेज मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,बीच सड़क की मारपीट।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई के वृंदावन में शहीद पथ पर बीते मंगलवार रात हुई रोड रेज की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मो. शाहनवाज और राम सिंह यादव को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
विस्तार
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ओवरटेक को लेकर हुई कहासुनी के बाद चिनहट निवासी ज्ञानेंद्र कुमार यादव के साथ मारपीट हुई  थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पीड़ित ज्ञानेंद्र कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर वायरल वीडियो एवं
सीसीटीवी फुटेज के सहारे कार का रूट ट्रेस और कार नम्बर के आधार  पर बृहस्पतिवार को चिरैयाबाग के पास से आरोपी अयोध्या दर्शननगर निवासी मो. शाहनवाज और गोसाईंगंज निवासी राम सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार अभी बरामद नहीं कर पायी है।
पुलिस के धरपकड़ मे बदल निकल गई सारी हेकड़ी।