रविवार, 24 मई 2026

लखनऊ : PGI पुलिस आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार करने मे नाकाम,इन्साफ की तलाश मे भटकती पीडिता।||Lucknow: PGI police failed to arrest the accused doctor, leaving the victim searching for justice.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI पुलिस आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार करने मे नाकाम,इन्साफ की तलाश मे भटकती पीडिता।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के PGI अस्पताल की महिला रेजिडेंट डॉक्टर इन्साफ के लिए भटक रही है। सहयोगी रेजिडेंट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर यौन एवं मांसिक शोषण करने के आरोप में थाना पीजीआई में दर्ज मुकदमे के एक माह बाद भी पीजीआई पुलिस आरोपी डा० सचिन गुप्ता को गिरफ्तार नहीं सकी है। दुष्कर्म का आरोपी डाक्टर अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है पीडिता को कब तक इन्साफ मिलेगा यह भविष्य के गर्त में है।
विस्तार
बताते चले कि पीजीआई अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर सचिन गुप्ता ने अपने ही स्टाफ की महिला डाक्टर को शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीर और मांसिक शोषण का आरोप है दबाव बनाने पर शादी से इन्कार कर दिया। 
पीडिता डाक्टर ने इसकी शिकायत पीजीआई मे संस्थान की इसके बाद थाना पुलिस मे लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के एक माह बाद भी पीजीआई पुलिस आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार करने मे नाकाम रही। और पीडिता डाक्टर आरोपी की गिरफ्तारी न होने से खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों की चक्कर लगा रही है।
एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि आरोपित मुकदमा दर्ज होने से पहले कॉलेज छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने संभावित स्थान दिल्ली तक दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। फिर भी आरोपी की गिफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कोशिश कर रही है।