लखनऊ :
वृंदावन में उन्नाव के स्वास्थ्य कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली पीजीआई इलाके के वृंदावन योजना में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में उनाव जिला अस्पताल के ऑडियोलॉजिस्ट की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर घटना की सूचना परिजनों को देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मूल रुप से जौनपुर जनपद निवासी सुरेश पाल (40) वर्ष उन्नाव के जिला अस्पताल में ऑडियोलॉजिस्ट पद पर कार्यरत थे।अपनी पत्नी स्वेता और बच्चों के साथ तेलीबाग पीजीआई लखनऊ मे रहते थे बीते शुक्रवार की शाम वह स्कूटी से वृन्दावन योजना सेक्टर19 में अपने निर्माणाधीन मकान को देखने जा रहे थे। सड़क हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेश को नजदीकी ट्रामा सेक्टर पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हु शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
