लखनऊ :
महिला टप्पेबाज गिरोह की सरगना समेत तीन गिरफ्तार.6 लाख का माल बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णा नगर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय टप्पेबाज के सरगना समे दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से (लगभग-6 लाख रूपये कीमती ज्वैलरी व नगदी) व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद करते हुए गिरोह का खुलासा किया ।
इस गिरोह की महिलाएं योजनाबद्ध तरीके से सवारी बनकर आटो,टैम्पो में महिलाओं का कीमती समान चोरी कर मौके से फरार हो जाते हैं। इनके विरुद्घ एक से अधिक मुकदमे पहले दर्ज है।
विस्तार :
ADCP साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कृष्णानगर क्षेत्र में आटो में यात्रा के दौरान तीन महिलाओ के गले में पहनी सोने की चेन समेत अन्य जेवरात टप्पेबाज ले उड़े थे, पीड़ितो की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाजो पर कृष्णा नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये एसीपी रजनीश वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस की चार टीमो को लगाया गया था। एक पुलिस टीम को शादी वर्दी में भीड़भाड़ वाले इलाको में भी टप्पेबाजो की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। पुलिस टीमो ने घटना स्थल समेत उसके आस-पास क्षेत्र की 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के जरिये मुखबिर की सूचना पर डूडा कालोनी से तीन शातिर टप्पेबाजो को गिरफ्तार किया। पुछताछ में गैंग की सरगना ने अपना नाम बिंदु उर्फ पिंकी निवासी डवरपार भस्मा मौजा देवरिया थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर बताते हुये साथी गीता देवी निवासी बंदुआरी थाना उरवा जनपद गोरखपुर व नरसिंह निवासी उनवल थाना खजनी जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर राजधानी में टप्पेबाजी की घटनाओ को अजांम देती है।
पूछताछ मे कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बीते दिनो तीन टप्पेबाजी की घटनाओ को अजांम दिये जाने की बात कबूली। पुलिस
ने टप्पेबाजो के पास से 6 लाख रूपये कीमत की दो सोने की चेन व एक मगंल सूत्र व 12 हजार रूपये नगद बरामद किये। एडीसीपी ने बताया तीनो शातिर टप्पेबाजो को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया सरगना बिंदु उर्फ चिंकी ने पूछताछ में बताया कि वह टप्पेबाजी की घटनाओ को अजांम देने के लिये बिना नम्बर की बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल करती थी चालक नरसिंह के साथ बुलेरो से भीड़ भाड़ वाले इलाको में जाकर आटो में बैठने वाली महिलाओ को टारगेट करती ओर गले में सोने की चेन व मगंलसूत्र पहने महिलाओ के आटो में? बैठने पर साथ बैठ जाती ओर मौका मिलते ही हाथ की सफाई से चेन व मगंलसूत्र व पर्स समेत अन्य कीमती सामान उड़ा देती ओर चुपचाप आटो रुकवाकर उतर जाती थी। एसीपी ने बताया महिला सरगना अपने साथियो संग एक क्षेत्र में दो चार घटनाये अजांम देने के बाद ठिकाना बदल देते थे ओर किराये का रुम लेकर या सूनसान स्थान पर झोपड़पट्टी बनाकर रहते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1. बिन्दु उर्फ चिंकी पत्नी गोविन्द प्रसाद नि0- गाँव डवरपार भस्मा मौजा देवरिया थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 45 वर्ष ।
2. गीता देवी पत्नी रामप्रसाद नि0- बन्दुआरी थाना उरवा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 50 वर्ष ।
3. नरसिंह पुत्र सिखू नि0- उनवल पोस्ट कस्बा संग्रामपुर टेकवार थाना खजनी जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष ।
गैंग का-आपराधिक इतिहासः-
• अभियुक्ता विन्दु के विरुद्ध 05 अभियोग पंजीकृत हैं-
1. मु0अ0सं0-399/2012 धारा 392 भादवि0 थाना घाटमपुर, जनपद कानपुर नगर ।
2. मु0अ0सं0-685/2025 धारा-303(2)/62 भा0 न्या0 संहिता थाना कोतवाली पठरौनी जनपद कुशीनगर ।
3. मु0अ0सं0-0219/2026 धारा 303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
4. मु0अ0सं0-222/2026 धारा-303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
5. मु0अ0सं0-223/2026 धारा-303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
• गिरोह की सदस्या गीता के विरुद्ध 03 अभियोग पंजीकृत हैं-
1. मु0अ0सं0-0219/2026 धारा 303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
2. मु0अ0सं0-222/2026 धारा-303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
3. मु0अ0सं0-223/2026 धारा-303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
•गैग का च आलक नरसिंह के विरुद्ध 03 अभियोग पंजीकृत हैं-
1. मु0अ0सं0-0219/2026 धारा 303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
2. मु0अ0सं0-222/2026 धारा-303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
3. मु0अ0सं0-223/2026 धारा-303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
*अनावरित अभियोग का विवरणः-
1. मु0अ0सं0-0219/2026 धारा 303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
2. मु0अ0सं0-222/2026 धारा-303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
3. मु0अ0सं0-223/2026 धारा-303(2)/ 317(2)/ 112 भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
गिरोह से चोरी के बरामद माल ।
1. दो अदद चैन (पीली धातु) ।
2. एक अदद मंगलसूत्र का लॉकेट (पीली धातु) ।
3. घटना में प्रयुक्त एक अदद चार पहिया वाहन बोलेरो ।
4. 12 हजार रूपये नगद बरामद ।
