रविवार, 24 मई 2026

लखनऊ :उन्चास वर्षीय हलवाई ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या,पुलिस जांच मे जुटी।||Lucknow:A 49-year-old confectioner committed suicide by hanging himself; police are investigating.||

शेयर करें:
 लखनऊ :
उन्चास वर्षीय हलवाई ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या,पुलिस जांच मे जुटी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बन्थरा क्षेत्रांतर्गत उन्चास वर्षीय हलवाई ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।जानकारी होने पर परिजनों नेफंदे उतार कर आनन फानन में नजदीकी डाक्टर के पास ले गए जहाँ चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह थाना बन्थरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भदोई, पोस्ट मवई पडियाना निवासी राजेश पुत्र सुरेन्द्र नाथ उम्र करीब 49 वर्ष ने अपने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना बन्थरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिजनों द्वारा शव को नीचे उतार लिया गया था। पुलिस टीम द्वारा परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
प्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ है कि मृतक हलवाई का कार्य करता था। परिवार में उसकी पत्नी, एक पुत्री उम्र करीब 18 वर्ष तथा एक पुत्र उम्र करीब ढाई वर्ष है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। थाना बन्थरा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।