शनिवार, 2 मई 2026

मऊ : फिल्मी स्टाइल में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा : प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी,प्रेमी और पुलिस के आश्वासन पर नीचे उतरी।||Mau: A young woman's high-voltage drama in a filmy style: She climbed a tower insisting on marrying her lover, but came down after being assured by him and the police.||

शेयर करें:
मऊ : 
फिल्मी स्टाइल में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा : प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी,प्रेमी और पुलिस के आश्वासन पर नीचे उतरी।
प्रेमिका प्रेमी के गांव पहुंच कर मोबाइल टावर पर चढ़ी,शादी के लिए अड़ी।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनी मुबारक पुर गांव में फिल्मी स्टाइल में एक युवती शनिवार की सुबह  प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई टहलने निकले ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टॉवर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया मामला नही बना तो उसके प्रेमी को बुलाया। करीब डेढ़ घंटे के बाद प्रेमी युवक के शादी के आश्वासन पर युवती टॉवर से नीचे उतरी और लोगों राहत की सांस ली।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना घोसी अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासिनी एक युवती का प्रेम प्रसंग लखनी मुबारक पुर गांव निवासी एक युवक से लंबे समय से चल रहा था दोनों के परिजन शादी कराने के लिए राजी नहीं थे इस बात से सुब्ध होकर युवती शनिवार की सुबह घर से निकल गई और लखनी मुबारक पुर स्थित छोटी नहर के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई 
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टॉवर पर बैठा देखा तो डायल 112 पर  पुलिस को  सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन युवती नहीं मानी और प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही 
कोतवाली पुलिस ने युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया जिसके बाद प्रेमी के शादी करने के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद युवती टॉवर से नीचे उतरी जिसे कोतवाली पुलिस लेकर कोतवाली चली गई। अब युग परिवर्तन की झलक गांव मे भी दिखाई देने लगी है अब लड़कियों को वर चुनने की आजादी भी स्पष्ट 
दिखाई दे रही है।