लखनऊ :
खराब मीटी की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी,चिकवा ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में खराब मीटी की शिकायत करना एक मिटी ग्राहक को भारी पड़ा गया। शिकायत से नाराज दबंग मिटी विक्रेता चिकवा ने गाली गलौज करते हुए ग्राहक को काट कर जान से मारने की धमकी देना लगा भयभीत पीड़ित ने लिखित तहरीर देते हुए स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खराब मीट बेचना खाद्य सुरक्षा का उल्लंघन है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देना एक आपराधिक कृत्य है पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार थाना बंथरा इलाके में ग्राहक ने गुणवत्ताहीन अथवा सड़ा हुआ खराब मीट मिलने की शिकायत की तो चिकवा (मीट विक्रेता) ने बदसलूकी करने लगा। शिकायत से नाराज होकर विक्रेता ने ग्राहक को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे विक्रेता अक्सर ग्राहकों को डराने-धमकाने के लिए अपनी दबंगई दिखाते हैं।
इसकी बनागी राहुल राजपूत S/O श्रीराम ग्राम व थाना बंथरा जिला लखनऊ ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि पीड़ित दिनांक 01/5/26 को मैं जहाना रोड स्थित ग्राम हमीरपुर के निवासी रफीक कुरैशी S/O बादसाह कुरैशी की दुकान से मीट लेकर घर आया और मीट न पकने पर मीट दुकानदार रफीक कुरैशी को समय करीब 3.41 पर मोबाइल फोन से काल कर शिकायत किया। शिकायत से नाराज मीट दुकानदार ने गाली गलौज करते हुए अपने को मुस्लिम होने की धौंस जमाते हुए बहुत देर तक हाथ पैर काटने की एवम् जान से मारने की धमकी देते अकामक हो गए काफी समझाने का प्रयास किया तो और उत्तेजित होकर दबंग रफीक कुरैशी धमकाने लगा। उसकी धमकी से डर कर पीड़ित ने थाना मे दबंग दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत किया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
