शनिवार, 2 मई 2026

लखनऊ : जमीन के नाम पर पिता पुत्र पर 25 लाख रुपए की ठगी का आरोप,DCP साउथ के आदेश पर तीन पर एफआईआर दर्ज।|| Lucknow: Father and son accused of defrauding them of Rs 25 lakh in the name of land; FIR registered against three on the orders of DCP South.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जमीन के नाम पर पिता पुत्र पर 25 लाख रुपए की ठगी का आरोप,DCP साउथ के आदेश पर तीन पर एफआईआर दर्ज।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके में जमीन दिलाने के पर पिता पुत्र पर 25 लाख रुपए की ठगी करने और गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पीडित ने डीसीपी से शिकायत कर रखी थी डीसीपी साउथ के आदेश पर थाना पीजीआई पुलिस ने बीते शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र शांति पुरम स्वास्थ्य विहार, साई बिहार गेस्ट हाऊस रायबरेली रोड़ निवासी क्षितिज अवस्थी ने DCP साउथ के यहां दी तहरीर मे बताया कि विपक्षी शिलारी चौरसिया  निवासी ग्राम व पोस्ट सिसेण्डी थाना मोहनलालगंज और इनके बेटे ने मिलकर पीड़ित को राजेश कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम अयोध्या खेडा, भदेसुवा थाना मोहनलालगंज से मिलवाया और बताया कि इनकी एक भूमि कल्ली पश्चिम पीजीआई में सड़क से लगी हुई है जिसकी गाटा संख्या-919 है तथा उक्त राजेश उसको विक्रय करना चाहते है तीनो ने मिलकर उक्त भूमि को एक करोड़ रूपये में खरीदना तय हुआ था। राजेश कुमार अनुसूचित जाति के सदस्य थे इस लिये बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के उक्त भूमि का बैनामा नही हो सकता था। इसलिये पीड़ित ने उक्त भूमि का पंजीकृत इकरारनामा (एग्रीमेन्ट) करवा लिया और राजेश कुमार को 5,00,000/-रूपये जरिये चेक व 20,00,000/-रूपया नगद दिया था
 इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय लेखपाल से उक्त भूमि के सम्बन्ध में जानकारी की तो उसे ज्ञात हुआ कि उक्त गाटा संख्या-919 के आस-पास कोई सड़क नहीं है। जबकि इकरारनामा की चौहददी में पश्चिम दिशा में भी सडक लिखवायी गई है जो झूठ व गलत है बातचीत करने का प्रयास किया तो तीनो लोग गाली गलौज पर अमादा हो गये और भ‌द्दी-भ‌द्दी गालियां देने लगे तथा राजेश कुमार के द्वारा  धमकी दी गई कि हरजन  एक्टका फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर जेल भिजवा दूंगा यदि बचे तो जान से मारने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पीडित की तहरीर पर शुक्रवार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की पुलिस जांच कर रही है।