मऊ :
थाना हलधरपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक, पुलिस टीमों को जल्द घटना का खुलासा करने का दिए निर्देश।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुश्तफाबाद एवं गाढा में हुई चोरी की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने देर रात घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए गठित पुलिस टीमों को सख्त दिशा निर्देश दिया।
विस्तार:
मऊ पुलिस अधीक्षक छोटी से छोटी घटनाओं पर भी नजर बनाए हुए है इसी क्रम थाना हलधरपुर इलाके में हुई चोरी की जानकारी होने पर देर रात अचानक घटना पर पहुच गए। पुलिस कप्तान को क्षेत्र मे पहुंचने पर पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मधुबन एवं थानाध्यक्ष हलधरपुर, चौकी प्रभारी रतनपुरा को निर्देशित किया गया है और ग्रामीणों से भी संवाद स्थापित करके पुलिस का सहयोग करने के लिए आग्रह किया गया है। साथ ही, विशेष टीम का गठन कर प्रकरण की गहन जांच करते हुए शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने टीम को तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच एवं पूछताछ करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस चौकी के लिए थाना से अतिरिक्त पुलिसबल रात्रि गश्त हेतु दिया गया है। रात्रि गश्त में ग्रामीणों से भी पुलिस का सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना के अनावरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष हलधरपुर जितेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
