शनिवार, 2 मई 2026

लखनऊ : दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग,कालोनी में फैलायी दहशत,जान से मारने की धमकी देते हुए फरार,एफआईआर दर्ज।|Lucknow: Bullies entered a house and opened fire, spreading terror in the colony, threatening to kill and then fled. FIR registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग,कालोनी में फैलायी दहशत,जान से मारने की धमकी देते हुए फरार,एफआईआर दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र में मामूली बहश पर दबंग ने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ  आधी रात घर पर घर चढ़ाई कर गाली गलौज और ललकारते हुए फायरिंग कर जमकर उत्पात मचाया जिससे कालोनी वासियो मे दहशत का महौल फैसल गया। पुलिस पहुंचने से पहले बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आधा दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। मामला बीते 30 अप्रैल की रात का मामला है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना कृष्णानगर  क्षेत्र सेक्टर सी-1 एलडीए कालोनी कानपुर रोड  रीना यादव पत्नी  करन सिंह यादव बीते एक तारीख को स्थानीय थाना कृष्णा नगर में दी तहरीर मे बताया कि  दिनांक 29.04.2026 को शादी में मनीष यादव पुत्र वाशुदेव निवासी आजीतनखेडा कृष्णाननगर लखनऊ से पीड़िता के पति करन से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था। जो वही  लोगों ने समझा बूझाकर शांत करा दिया था इसके बावजूद भगत यादव ने ब्यक्तिग मोबाइल फोन पर काल कर मुझे धमकी दी कि तेरे पति ने मनीष से झगडा करके अच्छा नही किया उसे घर से उठवाकर जान से मरवाकर फिकवा दूँगा । 30 अप्रैल की रात में करीब 10.30 बजे भगत यादव ने अपराधिक षणयंत्र करके मेरे पति को जान से मरवाने के लिए उकसा कर 1. बृजेश यादव पुत्र अयोध्य प्रसाद 2. आजाद यादव 3. शेरु यादव 4. अंकुशयादव पुत्रगण हरिश्चन्द्र यादव 5. मनीष यादव 6. मुकेश यादव 7. रंजीत यादव 8. छोटू यादव 9. अंश यादव पुत्रगण भगत यादव 10. अजीत यादव पुत्र राजू यादव 11. जीतू यादव पुत्र सूरजपाल यादव निवासीगण अजीतनखेडा लखनऊ को मेरे घर पर भेजा जिन्होने नाजायज असलहो तमंचो आदि से लैस होकर घर के बाहर मौजूद मेरे भाई आलोक यादव को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दिया। भाई आलोक ने भागकर अपनी जान बचायी। कालोनी के लोगो ने आकर उन्हे रोकने की कोशिश की तो इन लोगो ने दहशत फैलाने के लिये उनके ऊपर भी फायर झोक दिया। कालोनी में दहशतगर्दी फैला दी जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया दुकानदारो ने अपने जान के लिये अपनी दुकानो के शटर बन्द कर लिया। दबंगों ने पडोसी सोमिका यादव की क्रेटा कार नं0 UP 32 PT 5335 में तोड फोड की। पड़ोसी अनूप यादव डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी पुलिस को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये। 
पीड़िता ने बताया कि इतना सब कुछ करने के बाद भी इनको तसल्ली नही हुई और मेरे पति करन को जान से मारने के लिये खोजते खोजते मेरे दूसरे मकान मोहम्दा थाना क्षेत्र काकोरी पहुच गये। और वहाँ पर भी मकान की गिरिल व शीशे आदि तोडफोड कर फायरिंग करके भय का माहौल बनाया है।
फिलहाल कृष्णा नगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दबंगों की तलाश शुरु कर दी है।


भगत यादव के भडकाने पर यह सब लोग मेरे पति को जान से मारने के लिये जगह जगह खोज रहे है। कभी भी हत्या कर सकते है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि घटित घटनाओ के सम्बन्ध में एफ आई आर दर्ज कर मेरे पति को सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करें । दिनांक- 1/5/2026 प्रार्थिनी रीना यादव हस्ताक्षर हिन्दी पठनीय रीना यादव पत्नी श्री करन सिंह यादव निवासी एस0एस0 143 सेक्टर सी-1 एलडीए कालोनी कानपुर रोड लखनऊ मो0नं0 92193XXXXX HM/CC/ अभियोग पंजीकृत करे। हस्ताक्षर अंग्रेजी अपठनीय SHO 1-05-26 नोटः इस मुकदमे की कायमी व नकल तहरीर अक्षरशः मुझ म0का0 8185 दीक्षा शुक्ला के द्वारा की गयी। (अलावा त्रुटि तकनीकि)