लखनऊ :
किसान को अगवा कर अश्लील वीडियो बनाने वाली महिला समेत प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार।
●प्रापर्टी डीलर व साथी महिला ने जमीन हडपने के लिए दिया था घटना को अंजाम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फसिटी पुलिस टीम ने प्रापर्टी डीलर समेत साथी महिला आरोपी को गिरफ्तार अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जूटी हुई है।
गिरफ्तार शातिरों पर जमीन हडपने के लिए किसान को घर से बुलाकर अगवा करना और नशीला पदार्थ सूंघा कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। जिसके संबंध मे स्थानीय थाने मे मुकदमा दर्ज है। इनके दो साथी अभी फरार चल रहे है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना गोसाईगंज क्षेत्र मोहारीकला निवासनी रीता सैनी ने बीते 29 अप्रैल को स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए सुनील शुक्ला पुत्र अज्ञात निवासी निलमथा लखनऊ 2. राजू पुत्र शोभनाथ निवासी मोहारीकलां थाना गोसाईगंज लखनऊ 3. आंकाक्षा पाण्डेय 4. नरेन्द्र कुमार पुत्र ईश्वरदीन निवासी मोहारीकलां,थाना गोसाईगंज ने पति का अपहरण करके नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत करनेऔर फिर अश्लील फोटो,वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर जबरन जमीन हड़पने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया । जिसके सम्बंध मे पुलिस टीम ने घटना जांच पड़ताल करते हुए आरोपी के
पता सरयू अपार्टमेन्ट सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ पर पुलिस ने दबिश दी जहाँ आरोपी सुनील शुक्ला और आकांक्षा पाण्डेय मिले जिन्हे मुकदमे के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये उक्त दोनो को मय वाहन संख्या UP32PT2575 फार्चूनर रंग ब्लैक के साथ पुलिस चौकी सेक्टर जे थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लाया और पूछतांछ के बाद दोनो गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पंजीकृत अभियोग के कृत्य अपराध धारा 123, 140(3) ,308(2),351(3),61(2),318(4), 3(5) बीएनएस से अवगत कराते हुए नियमानुसार महिला उपनिरीक्षक की मदद से गिरफ्तार करते हुये हिरासत पुलिस में लिया तथा अभियोग में संकलित साक्ष्यो से धारा 318(4)/3(5) बीएनएस का लोप करते हुये धारा 248(b) बीएनएस की वृद्धि की गयी है गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शेष फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
●यह है घटना क्रम - -
किसान ने जमीन देने से किया मना,प्रापर्टी डीलर ने कर लिया अगवा।
पुलिस पूछताछ मे सुनील शुक्ला व आकांक्षा पाण्डेय ने बताया कि हम लोगो की शुभ मंगलम इन्फ्रा के नाम से ग्राम मोहारीकलां में साईट चलती है उसी गांव में हरिओम शिव वनमाली की जमीन है जिसकी खरीददारी की बात हरिओम शिव वनमाली से हो रही थी हम लोगो ने हरिओम शिव वनमाली पर जमीन के लालच में बहुत खर्च कर किये थे परन्तु हरिओम शिव वनमाली की पत्नी रीता सैनी जमीन देने से मना कर दिया था जिसके बाद ग्राम मोहारीकलां के रहने वाले राजू पुत्र शोभनाथ व नरेन्द्र कुमार पुत्र ईश्वरदीन निवासीगण मोहारीकलां, गोसाईगंज लखनऊ को खिला पिलाकर अपने साथ मिलाया और 28.04.2026 को सभी ने मिलकर एक प्लान बनाकर राजू के माध्यम से हरिओम शिव वनमाली को बुलवाकर अपने साथ अपनी इसी वाहन संख्या UP32PT2575 फारचुनर में हरिओम शिव वनमाली को लेकर गोसाईंगज में शराब के ठेका पर जाकर शराब लिये और हरिओम शिव वनमाली को शराब पिलाकर पूरा दिन गाड़ी में बैठाकर घूमाते रहे और शाम के समय हरिओम शिव वनमाली को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह अचेत अवस्था में हो गया तो उसे सैनिक गेस्ट हाऊस लेकर गये और वहां पर हरिओम शिव वनमाली का उसके अचेत अवस्था में अश्लिल विडियो और फुटेज आकाक्षां के साथ बनाकर हरिओम शिव वनमाली को गेस्ट हाऊस में छोडकर चले गये थे। सभी ने प्लान बनाया कि जब अगले दिन हरिओम शिव वनमाली होश में आकर अपने घर जायेगा उसके बाद उसे और उसके परिवार को अश्लिल वीडियो फुटेज दिखाकर बलात्कार का केस करने की धमकी देकर, ब्लैकमेल कर उसकी जमीन लिखवा लेगें। परन्तु उसकी पत्नी रीता सैनी पढी लिखी निकली और उसने थाने में हम लोगो के विरुद्ध मुकदमा लिखवा दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. सुनील शुक्ला पुत्र स्व0 माता प्रसाद शुक्ला निवासी पटेलनगर नीलमत्था थाना शुसान्त गोल्फ सिटी लखनऊ उम्र 35 वर्ष।
2.आकांक्षा पाण्डेय पुत्री आध्याराम निवासी फ्लैट न0 301 टावर डी2 सरयू इनक्लेव थाना शुसान्त गोल्फ सिटी लखनऊ उम्र 30 वर्ष।
फरार चल रहे आरोपी-1. राजू पुत्र शोभनाथ निवासी मोहारीकलां थाना गोसाईगंज।2. नरेन्द्र कुमार पुत्र ईश्वरदीन निवासी मोहारीकलां थाना गोसाईगंज अई पुलिस तलाश मे जुटी हुई है।
●DCP साउथ अमित कुमार ने दी जानकारी।
