मंगलवार, 19 मई 2026

मऊ : स्व.राजकुमार जायसवाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में कोपागंज ने अदरी को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा।||Mau: Kopaganj defeated Adari to win the trophy in the Late Rajkumar Jaiswal Memorial Football Tournament.||

शेयर करें:
मऊ : 
स्व.राजकुमार जायसवाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में कोपागंज ने अदरी को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के अदरी नगर पंचायत के हुसैनाबाद बड़ी ईदगाह के पास चल रहे स्व.राजकुमार जायसवाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार की शाम बुनकर यूनाइटेड क्लब अदरी और मोहम्मदीया स्पोटिंग क्लब कोपागंज के बीच खेला गया।।जिसमें दोनों टीमों के बिच काटें का मुकाबला होता रहा। दोनो टीम ने चार-चार गोल कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। जिसके बाद मैच क परिणाम पेनाल्टी शूटआउट के जरिए किया गया। जिसमें कोपागंज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से ट्राफी को अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि किशन जायसवाल रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया।और कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का भी वृद्धि होता है खेल जीवन में महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने खिलाड़ीयों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।खेल के निर्णायक मोईद व कमेंटेटर मेराज रहे। इस अवसर मुख्य रूप चंदन गुप्ता चून्नू अंसारी,अबू शहमा, इब्राहिम,अबुजर,
नईम,जावेद से सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।।
●खेल की फोटो - -