लखनऊ :
वेयरहाउस कर्मी से लूट करने वाला लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे,लूट का माल बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना निगोहां इलाके में वेयरहाउस कर्मी से हुयी लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बदमाश को किया गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गयी बाइक व माल बरामद किया। इसके दो साथी बदमाशो की पुलिस तलाश कर रही है।डीसीपी अमित कुमार के मार्गदर्शन व एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी अनुज तिवारी व पुलिस टीम ने खुलासा किया।
विस्तार :
DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि अजीत सिंह पुत्र साहबदीन निवासी ग्राम व पोस्ट सेहगो पश्चिम थाना बछरावां जनपद रायबरेली द्वारा थाना निगोहाँ पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि वह LG वेयर हाउस मोहनलालगंज लखनऊ में कार्य करता है । वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपनी स्पलेन्डर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था । समय लगभग 03:20 बजे जब वह थाना क्षेत्र निगोहाँ में ग्राम लालपुर स्थित दखिना टावर के पास पहुँचा तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल रुकवाकर उसके साथ मारपीट की गयी तथा उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं जेब में रखे 500 रुपये नगद लूटकर फरार हो गये ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना निगोहाँ पर तत्काल मु0अ0सं0-51/2026 धारा 309(4), 115(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी महोदय के निर्देशन में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल से लेकर जनपद रायबरेली तक लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गयी। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा लीवो की पहचान की गयी। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सघन छानबीन की गयी।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त हरिओम तिवारी पुत्र बाल गोविन्द तिवारी निवासी ग्राम पुरे लोकई का पुरवा, थाना डीह, जनपद रायबरेली को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 18.05.2026 को निगोहाँ से नगराम जाने वाले मार्ग पर नहरिया के पास मीरकनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से वादी मुकदमा से लूटी गयी मोटरसाइकिल स्पलेन्डर बरामद करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ विवरण एवं मॉडस ऑपरेंडी—
गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम तिवारी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों लवकुश यादव एवं पंकज तिवारी के साथ थाना क्षेत्र गुडंबा जनपद लखनऊ में किराये पर रहकर पेंटिंग का कार्य करता है। दिनांक 17.05.2026 को तीनों अभियुक्त एक ही मोटरसाइकिल होंडा लीवो से लखनऊ से रायबरेली जा रहे थे तथा रास्ते में किसी सुनसान स्थान पर लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना चुके थे । तभी स्पलेन्डर मोटरसाइकिल से जाते हुए व्यक्ति को देखकर अभियुक्तों ने उसका पीछा किया तथा लगभग 500 मीटर आगे हाईवे पर टावर के पास वादी के साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं 500 रुपये नगद लूट लिये । अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि लूटी गयी मोटरसाइकिल का उपयोग कर आगे अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना थी, जिससे पहचान छिपायी जा सके। अभियुक्तगण पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में निकले थे कि पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गये। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. हरिओम तिवारी पुत्र बाल गोविन्द तिवारी निवासी ग्राम पुरे लोकई का पुरवा थाना डीह जनपद रायबरेली उम्र 22 वर्ष (व्यवसाय- पेन्टर का कार्य करता है ) ●फरार चल रहे बदमाशों--
लवकुश यादव पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम बड़ी केसरिया मजरा मोहइया थाना फुर्सतगंज जनपद रायबरेली
2. पंकज तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी निद्धी पुरवा थाना डीह जनपद रायबरेली।
अनावरित अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0-51/2026 धारा-309(4), 115(2),317(2) बीएनएस थाना निगोहाँ लखनऊ ।
