बुधवार, 6 मई 2026

लखनऊ :अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, वही महिला से मारपीट का मुकदमा दर्ज।।||Lucknow:Youth injured in collision with unidentified vehicle dies during treatment; case registered regarding assault on a woman.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, वही महिला से मारपीट का मुकदमा दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा रिसार्ट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान ट्रामा टू में मौत हो गयी।मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
विस्तार :
रायबरेली जनपद के गुरूबक्शगंज के भीतरगांव निवासी मोहित विश्वकर्मा ने बताया उसका भाई शिव विश्वकर्मा 25अप्रैल को मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था।शादी में शामिल होकर घर लौटने के लिये 26अप्रैल की सुबह तीन बजे के करीब गौरा रिसार्ट पर खड़ा था और बस का इन्तजार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भाई को टक्कर मार दी।दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल भाई को इलाज के लिये उसके दोस्त मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गये,जहां मौजूद डाक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देख इलाज के लिये एपेक्स ट्रामा टू रेफर कर दिया।जहां पर भर्ती कर इलाज के दौरान युवक ने बीते शनिवार को दम तोड़ दिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
रंजिश में पड़ोसी युवको ने महिला की पिटाई कर दोनो पैर तोड़े,मुकदमा दर्ज।
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली गांव निवासी राधेश्याम की पत्नी श्री मती ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार की रात नौ बजे के करीब अपने घर के गेट पर बैठी हुयी थी तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी राहुल व इंद्रजीत लाठी डंडा लेकर आ गये ओर जमकर मेरी पिटाई कर दोनो पैर तोड़ दिये ओर जान से मारने की धमकी देते हुये दोनो आरोपी भाग निकले।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।