लखनऊ :
बच्चों को खेलने को लेकर बड़ो के बीच हिंसक मारपीट,जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज।।
पीड़िता का आरोप दबंग पड़ोसी ने पुलिस के सामने भी दी धमकी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रांतर्गत वृन्दावन योजना सेक्टर 6बी में घर बाहर गली मे खेल रहे बच्चों को लेकर दो पड़ोसियों के बड़ो के बीच हिंसक मारपीट हो गई। एक पक्ष गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायल पक्ष को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।।
विस्तार :
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 6 बी निवासी दिलीप कुमार कुमार रेलवे मे सेवारत है और परिवार के साथ रहते है
इनकी पत्नी निवेदिता भारती ने स्थानीय थाने में पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि तीन मई को पड़ोस मे रहने वाले पन्नालाल वर्मा के बेटा अतुल कु० वर्मा का बेटा मेरे घर के सामने सड़क पर फुटबाल खेल रहा था बार-बार फुटबॉल गेट व खिड़की से आकर लग रहा था बच्चे को गेट पर खेलने से मना करने पर पड़ोसी को नागवार लगा और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पड़ोसी पन्ना लाल के घर वालो ने घर खीचक सड़क पर गिराकर बेरहमी से बाल पकड़ गिराकर पीटाई करते हुए भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान पीड़िता के पति घर नही थे। घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर आयी पुलिस के सामने भी दबंग पड़ोसी धमकी देने लगे थे।
पीजीआई पुलिस के अनुसार महिला के साथ हुई गाली गलौज एवं मारपीट मामले में पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
●समाज सेवक ने बताया कि बच्चों का मामूली विवाद बड़ो के बीच खूनी संघर्ष एवं मारपीट में बदल जाना एक दुखद है लेकिन आम सामाजिक समस्या बन गई है। हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहाँ बच्चों के खेलने या शोर मचाने जैसी छोटी बातों पर बड़े आपस में भिड़ जाते है परिणाम अकल्पनीय होता है। ऐसे मामलों मे सूझबूझ से मामले को शुरुआत मे ही शांत कर लेना चाहिए जिससे सामाजिक प्रदूषण से बचा जा सके।
