बुधवार, 6 मई 2026

मऊ : दोहरी घाट पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार,पैर मे लगी गोली।||Mau: A notorious criminal was arrested in a Dohri Ghat police encounter, shot in the leg.||

शेयर करें:
मऊ : 
दोहरी घाट पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार,पैर मे लगी गोली।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली दोहरीघाट पुलिस टीम ने रात्रि गस्त के दौरान शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जबाबी कार्रवाई मे बदमाश के पैर मे गोली लगने से गिरफ्तार जिसे पुलिस ने धरदबोचा वहीं बदमाश के साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने मे कामयब रहे।  पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
 उत्तर प्रदेश के जनपद  मऊ के दोहरी घाट थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड में एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।  पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद दोहरीघाट पुलिस ने घेरा बंदी कि तो बदमाशों ने पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।  पुलिस की जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, पुलिस ने सावधानी बरतते हुए दवोच लिया। पुलिस मुठभेड़ घायल बदमाश कु पहचान गोल्डन उर्फ गोलू के रुप में हुई है इस दौरान उसके पैर मे गोली लगने से घायल हो गया।इसके शेष साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया। तथा आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
 इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश गोल्डन उर्फ गोलू स्थानीय थाने में दर्द मुकदमा  संख्या 74/26 का आरोपी था और पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पकडने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया जिससे बाल बाल पुलिस कर्मी बचे। हाल ही में थाना दोहरु घाट क्षेत्र में गैंगवार की बढ़ती हुई घटनाओं में भी शामिल होना पाया गया। 
पुलिस सूचना के बाद मुखबिर से बताएं स्थान पर पहुंचकर इसके गिरफ्तारी का प्रयास किया जहां बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग किया। जिसमें गोल्डन उर्फ गोलू को गोली लगी और वह घायल हो गया पुलिस अभिरक्षा में इसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहें है । पुलिस आगें की कार्रवाई में जुटी हुई है।