लखनऊ :
पीजीआई इलाके में कार सवार दबंगों की दबंगई,ओवर टेकर चालक को कार से खीचकर पीटा, वीडियो वायरल हरकत मे आयी पुलिस।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके के वृंदावन कालोनी सेक्टर आठ के पास शहीदपथ की सर्विस लेन पर मंगलवार रात मामूली ओवरटेक को लेकर कार सवार दबंगों ने अल्टो कार सवार चालक को रोकर कार से खींचकर मारपीट कर जमकर उत्पात मचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पीजीआई पुलिस सक्रिय हुई और उत्पातियों की तलाश शुरु कर दी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार देर शाम थाना पीजीआई क्षेत्र सेक्टर आठ वृन्दावन योजना शहीद पथ की सर्विस लेन की एक मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी । जिसमे एक होण्डा सिटी कार यूपी 32 जे ए 4377 मे सवार युवकों ने अल्टो कार सवार रिलायंस कंपनी के मैनेजर को ओवरटेक कर बीच सड़क पर रोक लिया और कार से उन्हें बाहर खींचकर जमकर पीटा और शीशा तोड़ दिया और जबरन कार मे बैठाने की कोशिश कर रहे थे।वही सड़क पर हुई अचानक घटना से राहगीरों की भीड़ जुट गई और खलबली मच गई।। लेकिन किसी ने अल्टो कार सवार की मदद के लिए आगे नही आया। हिम्घमत जुटाकर किसी ने घटना की वीडियो बना लिया और उसे इन्टरनेट पर वायरल कर दिया।
●पुलिस सूत्रों के अनुसार अल्टो कार सवार ज्ञानेंद्र यादव के मुताबिक वह बाराबंकी के रहने वाले हैं। रिलायंस कंपनी में सीईएसओ हैं मंगलवार को वह बंगला बाजार आए थे। लौटते समय रमाबाई स्थल के पास शहीद पथ पर चढ़ते ही ओवरटेक के दौरान उनकी कार दूसरी गाड़ी से हल्के से टच हो गई। दूसरी कार में तीन-चार लोग सवार थे, जिन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद से बचने के लिए ज्ञानेंद्र निकल गए, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर वृंदावन के पास ओवरटेक कर उनकी कार रोकी और उन्हें पीटा।
●थाना पीजीआई एस एस आई अशोक सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर रखी है घटना की जांच साउथ सिटी पुलिस कर रही है।
(दो टूक मीडिया घटना की वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।)
