बुधवार, 6 मई 2026

लखनऊ : गदियाना गांव में युवती ने फांसी लगाकर दी जान,घर मचा कोहराम।।Lucknow: A young woman hanged herself in Gadiyana village, causing chaos in her home.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
गदियाना गांव में युवती ने फांसी लगाकर दी जान,घर मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गदियाना गांव में बीते सोमवार की देर रात युवती ने घर के कमरे में लगे पंखे के हुक में रूपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी‌.मगंलवार की सुबह सोकर उठे परिजनो ने युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी‌।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना गांव में सहदेव रावत अपने परिवार संग रहते है,उन्होने बताया बेटी अनुष्का(18वर्ष) बीते सोमवार की देर रात घर के कमरे में लगे पंखे के हुक में रूपट्टे के सहारे फांसी लगा ली.मगंलवार को सुबह बेटी का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से परिजनो ने लटकता देखा तो कोहराम मच गया।आनन फानन फंदे से शव को नीचे उतरवाकर इलाज के लिये सीएचसी लेकर गये।जहां डाक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की बात सामने आयी है।पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।