लखनऊ :
प्लाट मालिक ने युवक पर धमकाने व गाली-गालौज करने का लगाया आरोप।
●पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्यवाही की मांग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र निगोहां क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव में दबंग ने एक प्लाट से करीब तीन फिट के करीब मिट्टी चोरी छुपे खोदकर अपने ढाबे के पीछे डलवा ली थी,यहि नही प्लाट की बाउड्री की ईटे भी उठवा ले गए। विरोध करने पर दबंग ने प्लाट स्वामी के साथ गाली गलौज मारपीट किया। और धमकी देते 50 हजार रुपए की मांग किया पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच कर रही है।
विस्तार:
जानकारी के मुताबिक रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी राजेन्द्र कुमार ने मगंलवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर से उनके कार्यालय में मिलकर शिकायती पत्र देते हुये बताया उसने निगोहां क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव में एक प्लाट खरीदा था,गांव के रहने वाले एक दबंग ने प्लाट से करीब तीन फिट के करीब मिट्टी चोरी छुपे खोदकर उक्त गांव के ही ने अपने ढाबे के पीछे डलवा ली थी,यहि नही प्लाट की बाउड्री की ईटे भी उठवा ली थी,जिसके बाद उक्त प्लाट पर 2
मई की सुबह मिट्टी डलवायी थी,शाम छ:बजे करीब उक्त दबंग मौके पर आये ओर कहा प्लाट पर मिट्टी क्यो डलवाया तुमको प्लाट पर कब्जा नही लेने दूंगा,विरोध करने पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये गालिया दी ओर कहा यहा दिखे तो तुम्हे जान से मरवा दूगा उक्त घटना के दूसरे दिन कहा जब तक मुझे 50 हजार रूपये नही दोगे यहा काम नही कराने दूगा।पूरे मामले की लिखित शिकायत निगोहां पुलिस से कर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय जांच की बात कहकर बिना कार्यवाही किये चलता कर दिया।पीड़ित ने आरोप लगाया जिसके बाद से दबंग द्वारा सुलह का दबाव बनाया जा रहा है पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से कहा कार्यवाही ना होने पर उसके साथ विपक्षी कोई भी बड़ी घटना कर सकते है।पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर ने पीड़ित की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये डीसीपी दक्षिणी को जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
