लखनऊ :
बाला जी मंदिर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन,वितरित गया प्रसाद।
दो टूक : श्री रामकथा के समापन व ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर बाला जी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विस्तार :
लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में स्थित श्री बाला जी महाराज मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा के समापन व ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मगंल पर मगंलवार को विशाल भडांरे का आयोजन किया गया.हवन पूजन के बाद बाला जी मंदिर में सुंदरकांड व आरती के बाद कन्याओ को भोजन कराकर भंडारे में पूड़ी-सब्जी,तहरी व शर्बत व पानी के बताशो का वितरण किया गया।देर शाम तक चले भंडारे में हजारो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे का आयोजन बाला जी सेवा समिति व कालेबीर मंदिर सेवादार समित के सहयोग से किया गया।भंडारे में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडे,एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा,इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी,थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,वरिष्ठ समाजसेवी कृपा शंकर द्विवेदी,अतुल शर्मा,गोपाल शुक्ला,वरिष्ठ समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी,जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज,प्रधानाचार्य हरि गोविंद मिश्रा,शिक्षक डीएस त्रिवेदी,एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी,अरूणेश प्रताप सिंह,शिव अटल सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केजी मिश्रा,ललित मिश्रा,अखिलेश द्विवेदी, विजय जायसवाल,मुकेश द्विवेदी,ललित दीक्षित,नवनीत तिवारी,अनुराग सिंह,पिंकू द्विवेदी, मनोज यादव,आशीष द्विवेदी,शिवा मिश्रा, भाजपा नेता अविचल शुक्ला,आशीष गुप्ता,योगेन्द्र तिवारी समेत काफी सख्या में क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
●कार्यक्रम की फोटो - -
