लखनऊ :
थाना PGI के गैंगस्टर का अवध विहार योजना में मिला शव,इलाके मे सनसनी ,हत्या की आशंका ।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्रांतर्गत अवध विहार योजना सेक्टर आठ के खाली पड़े प्लाट में एक पीजीआई के गैंगस्टर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जुटीभीड़ से शव की शिनाख्त कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना स्थल पर फिल्डयूनिट को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। मृतक युवक की पहचान सचिन यादव उर्फ करिया निवासी रेवतापुर पीजीआई लखनऊ के रुप मे हुई। जो थाना पीजीआई से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है पीजीआई थाने मे लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है अभी कुछ माह पहले जेल से छूटकर बाहर आया हुआ था।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र अवध बिहार योजना सेक्टर आठ नगराम रोड़ सड़क के किनारे खाली प्लाट में एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जुटी भीड़ से शव की शिनाख्त के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक की पहचान थाना पीजीआई क्षेत्र रेवतापुर निवासी सचिन ऊर्फ करिया के रुप मे हुई है जो पीजीआई थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।शव के शरीर मे चोट के निशान है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों की माने मृतक युवक सचिन यादव उर्फ करिया एक शातिर बदमाश था और पीजीआई थाने का हिस्ट्रीशीटर था कुछ माह पहले जेल से छूटकर आया हुआ था।
DCP साउथ जोन अमित कुमार आनंद के अनुसार स्थानीय थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मिले युवक के शव की शिनाख्त सचिन यादव उर्फ करिया निवासी रेवतापुर पीजीआई लखनऊ के रुप मे हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस टीमें घटना की छानबीन और जांच पड़ताल कर रही है मृतक के विषय मे शेष जानकारी जुटाई जा रही है।
●DCP साउथ अमित कुमार की ई-बाईट।
