गुरुवार, 14 मई 2026

लखनऊ :सगाई के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर टूट गई शादी,लड़की ने दर्ज कराई एफआईआर।|Lucknow:The marriage was called off after the engagement due to non-fulfillment of dowry demands; the girl filed an FIR.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सगाई के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर टूट गई शादी,लड़की ने दर्ज कराई एफआईआर।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना PGI क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने सगाई के बाद शादी छोड़ने का मामला सामने आया है एक युवती ने वर पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि लड़के के परिवार वालों ने दहेज के लिए सगाई के बाद दस लाख नगद और एक कार की मांग की,मांग पूरी न होने से शादी करने से मना कर दिया अर्थात् शादी तोड़ दिया।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र सेनानी विहार तेलीबाग क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने स्थानीय थाना पीजीआई में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 22 जनवरी 2025 में पहली बार लड़का शिववर्धन सिंह इनकी बहन स्वाति सिंह और माता जी मुझे शादी के लिए लखनऊ मेरी भाभी के घर देखने आये थे देखने की रस्म पूरी होने के बाद आपसी रजामंदी से शुभ दिन देखकर दिनांक दिनांक 07/06/2025 को सगाई का कार्यक्रम रायबरेली होटल ब्रिजवासी में संपन्न हुआ। दोनो परिवारों के रजमंदी से तिलक की तिथि 19/02/2026 तिलक और  25/02/2026  शुभ विवाह की तिथि निर्धारित हुई। सगाई के कुछ दिन बाद से ही लड़के परिवार जन के रवैया में बदलाव दिखने लगा जो कि मुझे एवं मेरे परिजनों को कुछ अटपटा लगा। इस रवैया के बारे में पूछने पर कुछ दिन बाद लड़का शिववर्धन, उनकी बहन, माता ने हमसे दहेज के रूप में नकद 10 लाख रुपया की मांग की मना करने पर मानसिक रुप दबाव बनाना शुरु कर दिया। जबकि शादी तैय करने के दौरान ऐसी कोई बाचीत नही हुई थी। शादी का दिन नजदीक आने पर शिव वर्धन सिंह ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दिया। शादी तोड़ने से लड़की के परिवार को सामाजिक अपमान और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ा रहा है।
पीड़िता की शिकायत पर बीते 13 मई को पीजीआई पुलिस ने तहरीर के अनुसार एफआईआर दर्ज कर माले की छानबीन शुरू कर दी है।