बुधवार, 27 मई 2026

लखनऊ :दो वाहनों के भीषण टक्कर में आधा दर्जन हुए घायल एक हुई मौत, घायलों का चल रहा इलाज।||Lucknow:Half a dozen people were injured in a horrific collision between two vehicles, one fatality. The injured are undergoing treatment.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दो वाहनों के भीषण टक्कर में आधा दर्जन हुए घायल एक हुई मौत, घायलों का चल रहा इलाज।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्रान्तर्गत नोवाल क्रासिंग के पास बुधवार देर शाम दो पिकअप के आपसी भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु व आधा दर्जन लोग हुए घायल। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मे कराया भर्ती जहां इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम करीब 18:30 बजे थाना इटौंजा पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत नोवाल क्रासिंग के पास सड़क दुर्घटना हो गई है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में ज्ञात हुआ कि वाहन पिकअप संख्या UP32 SN1983 सीतापुर से लखनऊ की ओर आ रही थी, तभी नोवाल क्रासिंग के पास पीछे से वाहन संख्या BR24 GA7767 (पिकअप हाइड्रा) द्वारा टक्कर मार दी गई। दुर्घटना में पिकअप वाहन के पीछे बैठे कुल 08 लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु रामसागर मिश्र अस्पताल भेजा गया। *जहां चिकित्सकों द्वारा कन्हैया लाल पुत्र ननके निवासी ग्राम खेरवा पोस्ट रेवरी थाना कमलापुर जनपद सीतापुर, उम्र करीब 32 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को पुलिस कब्जे में लिया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायलों का विवरण-
1-राज कनौजिया पुत्र राजेश कनौजिया निवासी अखिलापुर टेढ़ी पुलिया के पास, लखनऊ उम्र करीब 14 वर्ष
2-अंकित कनौजिया पुत्र राजेश कनौजिया निवासी उपरोक्त उम्र करीब 15 वर्ष
3-विनीत पुत्र अर्जुन कनौजिया निवासी उपरोक्त
4-पप्पू यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम घुलरिया थाना पिसरावा जनपद सीतापुर (वाहन चालक)
5-दीपा देवी पत्नी कन्हैया लाल निवासी ग्राम खेरवा पोस्ट रेवरी थाना कमलापुर जनपद सीतापुर उम्र करीब 25 वर्ष
6-अभिषेक (मृतक कन्हैया लाल का पुत्र)
7-शिवानी (मृतक कन्हैया लाल की पुत्री)