लखनऊ :
सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से बुजुर्ग महिला लापता,आम जन से सहयोग की अपील।
●गुमशुदा महिला की खोज करने वाले व्यक्ति को 2.51 रुo लाख रुपये का पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, लल्ली यादव (उम्र 71 वर्ष), निवासी कृष्णा सदन, ग्रीन सिटी, अर्जुनगंज, 30 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 6 बजे अपने घर से निकली थीं जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि महिला दिशा-भ्रमित हो जाती हैं जिसके कारण उनके रास्ता भटक जाने की आशंका जताई जा रही है।
महिला का कद लगभग 5 फुट, रंग गोरा और बाल सफेद हैं। गुमशुदगी के समय उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। उनकी पहचान के लिए एक विशेष चिन्ह भी है बाएं हाथ पर “लल्ली, रामधारी” गोदा हुआ है।
महिला के पति का नाम आर. डी. यादव है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें। मैं जीवन भर उनका आभारी रहूंगा!
इस संबंध में जानकारी देने या महिला को सुरक्षित वापस लाने वाले व्यक्ति को ₹2,51,000 (दो लाख इक्यावन हजार रुपये) का इनाम देने की घोषणा की गई है।संपर्क नंबर: 84138 13512, 88608 31427
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है ताकि गुमशुदा महिला को जल्द से जल्द खोजा जा सके।
