गुरुवार, 7 मई 2026

लखनऊ : रिटायर IAS अफसर के प्लाट पर भू-माफियाओ ने किया कब्जा,पुलिस कमिश्नर के आदेश पर FIR दर्ज।||Lucknow: Land mafia encroached upon the plot of a retired IAS officer, FIR registered on the orders of the Police Commissioner.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
रिटायर IAS अफसर के प्लाट पर भू-माफियाओं ने किया कब्जा,पुलिस कमिश्नर के आदेश पर FIR दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ मे भू माफिया जब एक रिटायर आईएएस और आईपीएस अधिकारी के जमीन पर जबरन कब्जा कर ले रहे तो आम आदमी की क्या दशा होगी।इसकी बानगी थाना बिजनौर क्षेत्र शिवानी नगर एस आर होटल के पास स्थित रिटायर्ड आईएएस के प्लाट की बाउंड्री वॉल को वकीलों के वेशभूषा में भू माफियाओं ने जेसीबी से धराशाही कर कब्जा करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पीड़ित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और पुलिस को सूचना दी तब जाकर काम रुका। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से घटना की शिकायत किया इसके बाद स्थानीय थाना बिजनौर पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार गोमतीनगर क्षेत्र विराज खण्ड में  रिटायर्ड I.A.S आफीसर रामसिंह परिवार के साथ रहते है‌। थाना  बिजनौर क्षेत्र शिवानी नगर, S.R होटल के पास एक अवासीय ले रखा है जिसकी बाउंड्री वॉल बनवा रखा है।
इन्होने थाना बिजनौर मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 5.5.2026 को शाम पाँच बजे दो अनजान व्यक्ति हमारे आवस पर आए और आपके प्लाट पर 15-20 वकील के भेष में JCB लेकर आए थे और उन्होने प्लाट की boundary और pillar तोड़ दिए और प्लाट JCB के द्वारा साफ करवा दिया।
सूचना मिलते प्लाट पहुचा देखा सूचना सही थी।  boundary और pillar उखाड़ दिए तथा प्लाट की सफाई कर दी है। दूसरे दिन वकीलों के भेष मे चार पाँच लोग लेबर और चिनाई का सामान लाकर प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है मौके पर पहुंचकर डायल 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दिया।। उसके बाद हम पुलिस कमिश्नर महोदय से मिले और उनको पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। और अपनी F.I.R करने के लिए और उचित करवाई करने के लिए application दिया। फिलहाल थाना बिजनौर पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जब एक रिटायर्ड I.A.S के साथ यह गुँडे जबरन प्लाट पर कब्जा कर सकते है तो आम आदमी इनके सामने क्या है।।