गुरुवार, 7 मई 2026

लखनऊ : भांजी को लेकर मामा हुआ फरार,17 दिन के बाद एफआईआर दर्ज।||Lucknow: Uncle absconds with niece, FIR filed after 17 days.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
भांजी को लेकर मामा हुआ फरार,17 दिन के बाद एफआईआर दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बन्थरा इलाके में रहने वाली नाबालिग युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजन खेत से काम कर घर लौटे तो किशोरी घर पर नही मिली। काफी छानबीन एवं तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल। किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में नामजद तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना बन्थरा इलाके के हरौनी क्षेत्र में रहने वाले किसान की पत्नी ने थाना बंथरा मे दी तहरीर देते बताया कि दिनांक 19/4/26 को परिवार के साथ खेतों मे काम करने गयी हुई थी करीब 15 वर्ष पुत्री
घर पर अकेली ही थी खेत से घर वापस आने पर बिटिया घर पर नही मिली पता चला किसी काम से घर से अकेले गई हुई थी जो वापस नही आयी। बिटिया की काफी तलाश की गई तो पता चला कि देवरानी का श्यामू S/O स्व० छन्नी कश्यप नि० सरवन समाधा थाना असोहा जिला उन्नाव बहला फुसलाकर भगा ले गया है। दोनों की तलाश की जा रही परन्तु कुछ पता नहीं चला है। 
बन्थरा पुलिस ने लापता किशोरी की मां की तहरीर पर घटना के 17 दिन बाद बीते बुधवार को मुकदमा दर्ज कर दोनो की तलाश शुरु कर दी।