लखनऊ :
मंदिर के पास नियम कानून का उल्लंघन करके खुल रही है वाइन शॉप के विरोध मे प्रदर्शन।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के विकास नगर के लेखराज पन्ना मार्केट में खुल रही वाइन शॉप को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने बुधवार को जमकर विरोध किया। मंदिर के समीप खुल रही शराब की दुकान को बंद करने लिए जिलाधिकारी से मांग की है।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में लेखराज पन्ना मार्केट में आज शाम से वाइन शॉप के रिटेल आउटलेट खुलने की जानकारी पाकर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया
विकास नगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पांडे के नेतृत्व में व्यापारियों ने खुल रही वाइन शॉप के विरोध में प्रदर्शन किया तथा स्थानीय व्यापारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को जानकारी दी प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती एवं अन्य अधिकारियों को नियम विरुद्ध खुल रहीं दुकान की शिकायत कर जानकारी दी
विकास नगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया खुल रहीं शराब की दुकान के पास में ही मंदिर है तथा बाजार में महिला व्यापारियों एवं ग्राहकों का लगातार आना-जाना रहता है ऐसे में यह दुकान नियम विरुद्ध तरीके से खुल रही है उन्होंने बताया इस संबंध में संगठन का प्रतिनिधिमंडल कल जिलाधिकारी महोदय से मिलकर उन्हें नियम विरुद्ध तरीके से खुल रहीं दुकान को बंद करने की मांग करेगा तथा उन्हें ज्ञापन देगा
प्रदर्शन में विकास नगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पांडे ,महामंत्री मोहम्मद फुरकान, डॉक्टर गौतम साहनी, डॉक्टर मनीष सक्सेना ,मोहम्मद फैसल ,डॉक्टर स्वाति गुप्ता, एडवोकेट राजीव तिवारी, पप्पू, नासिर ,हैदर ,पंकज ,आलोक, विनोद कुमार यादव, इंद्रदेव शर्मा, नफीस, कविता , शशि भूषण शर्मा मनोज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे
संजय गुप्ता
