लखनऊ :
उपद्रवियों ने मचाया उत्पात,विरोध पर युवक की पीटाई कर फैलाई दशहत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र सेक्टर 6 सी गोपेश्वर मन्दिर वृन्दावन योजना तेलीबाग मे बुधवार की देर शाम लग्जरी चारपहिया वाहन से आए एक दर्जन उपद्रियों ने जमकर उत्पात मचाया विरोध करने एक युवक की बेरहमी पीटाई कर वाहन छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुची भारी पुलिस बल घटना की छानबीन शुरु कर दी। एक महीने पहले मनबढ़ लड़को ने एक मारपीट कर खोपड़ी फोड़ दी थी जिसमे पुलिस ने दोनो पक्षों मे समझौता करा दिया था।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम गोपेश्वर मन्दिर तिरहा सेक्टर 6 सी वृन्दावन योजना थाना पीजीआई मे लग्जरी चारपहिया वाहन से आए एक दर्जन मनबढ़ युवकों ने सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर पार्टी करने लगे जिससे आने जाने वालो को काफी दिक्कतें होने लगी। इसी दौरान एक युवक ने आपत्ति की तो गाली - गलौच करने लगे विरोध करने युवक को बेरहमी से पीटाई कर सिर फोड़ दिया। मारपीट देख कालोनी वासी दौड़े तो उपद्रवी लड़के स्कार्पियो एवं थार सवार होकर भाग गए।घटाना की सूचना पकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और छानबीन करते हुए मौके पर मिले एक कार दो बाईके थाने ले गई। और घायल शिव मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
कालोनी वासियो ने बताया कि कल्ली पश्चिम के पास रहने वाला बाबा नाम युवक गैंग बनाकर एक दर्जन से लड़को के साथ चलता है एक महिने पहले भी इन्ही लड़को ने मन्दिर परिसर मे एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था परिजनों ने थाने मे तहरीर दे रखी थी लेकिन पुलिस ने दोनो पक्षों मे बच्चों के कैरियर की दुहाई देते हुए समझौता करा दिया था।
पुलिस के अनुसार उपद्रवी लड़को ने शिव मिश्रा पुत्र धर्मेंद्र मिश्रा सेक्टर 6 वृन्दावन निवासी के साथ मारपीट की है पुलिस घटना को लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है मौके पर मिले वाहनों को हिरासत मे लिया गया है।
●छोड़ गए अपनी निशानी- - पुलिस करे रखवाली।
