लखनऊ :
साइबर लुटेरों ने कांस्टेबल को बनाया निशाना खाते से एक लाख 44 हजार किया पार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली सरोजनीनगर इलाके में रहने वाले कांस्टेबल को साइबर लुटेरों ने निशाना बनाते हुए केवाईसी का झांसा देकर एक लाख 44 हजार रुपए निकाल लिया। साइबर ठगी का शिकार होने का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल समेत स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
विस्तार :
मिली जानकारी अनुसार कांस्टेबल अशरफ खां पुत्र अनवर हुसैन खां निवासी ग्राम पोस्ट कुशी थाना दिलदारनगर जिला गाजीपुर का निवासी है जो वर्तमान समय मे उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल मुख्यालय लखनऊ मे आरक्षी चालक के पद पर नियुक्त है। प्रार्थी सिपाही ने Axix Bank व BOB Bank का 02 Credit Card ले रखा है। दिनांक 22.04.26 को Axix Credit Card से KYC के नाम पर रूपया 123874.21 व BOB Credit Card से रू0 20566.40 दिनांक 22.04.26 को ही ठगी (Frod) कर लिया गया है जिसकी शिकायत साइबर क्राइम शेल मे दिनांक 30.04.26 को की गयी है जिसका CCN. 1276/2026 है ।
थाना सरोजनीनगर पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
